नोएडा एक्सटेंशन में मां सीता रसोई का मनाया गया तृतीय स्थापना वर्ष, विशाल भंडारा का किया गया आयोजन

Maa Sita Rasoi: नोएडा एक्सटेंशन के शिव मंदिर प्रांगण में मां सीता रसोई के तृतीय स्थापना वर्ष के अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया.  मां सीता रसोई पिछले 2 वर्षों अनवरत प्रतिदिन जरूरतमंद देवजनों को एक समय का भोजन उपलब्ध कराती आ रही है. 

Third foundation year of Maa Sita Rasoi celebrated in Noida Extension huge bhandara organized
Image Source: Social Media

Maa Sita Rasoi: नोएडा एक्सटेंशन के शिव मंदिर प्रांगण में मां सीता रसोई के तृतीय स्थापना वर्ष के अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया.  मां सीता रसोई पिछले 2 वर्षों अनवरत प्रतिदिन जरूरतमंद देवजनों को एक समय का भोजन उपलब्ध कराती आ रही है. 

यह सेवा निरंतर चल रही है और एक दिन में सैकड़ों लोगों को पौष्टिक भोजन प्रदान करती है. इस सेवा का मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय और भूखे लोगों तक भोजन पहुंचाना है, जिससे समाज में सेवा भावना को बढ़ावा मिल रहा है.

यह कार्य दिन-रात एक मिशन की तरह चल रहा है और अब तीसरे वर्ष में प्रवेश कर गया. इस अवसर पर 29 मार्च को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक तेजपाल नागर जी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह जी, संघ के गणमान्य पदाधिकारी रोशन सिंह जी, अनंज त्यागी जी, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक फ़ैज़ खान जी, समाज सेविका ऊषा ठाकुर जी, राष्ट्रीय लोकदल नेता अंबरिष त्यागी जी , भाजपा नेता सतेंद्र अवाना, लोकेश त्यागी, कॉर्पोरेट मीडिया जगत के निशांत कुमार, विशाल तिवारी सहित समाज के विभिन्न वर्गों से गणमान्य लोग शामिल हुए. आयोजनकर्ता के रूप में रवि भदौरिया, रमण प्रकाश, दीपक राय आदि लोग मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- Assam Chunav: UCC, लव जिहाद से लेकर 2 लाख नौकरी तक... असम चुनाव के लिए BJP ने जारी किया