दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों की मौज, इन 4 राज्यों में बढ़ा महंगाई भत्ता, जानें कहां कितना हुआ इजाफा?

DA Hike: दिवाली के मौके पर देशभर के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी आई है. झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सरकारों ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की घोषणा की है.

These four states hike DA by 2-3% ahead of Diwali with arrears to be paid—details inside
Image Source: Social Media

DA Hike: दिवाली के मौके पर देशभर के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी आई है. झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सरकारों ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की घोषणा की है. इस फैसले से इन राज्यों के लाखों कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी और उनकी त्योहारी तैयारियों को मजबूती मिलेगी.

झारखंड

झारखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाकर 58% कर दिया है. पहले यह दर 55% थी. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी. पेंशनधारकों के लिए भी महंगाई राहत (DR) में इतनी ही बढ़ोतरी की गई है. कैबिनेट की बैठक में कुल 24 प्रस्तावों को मंज़ूरी मिली, जिनमें 207 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस की खरीद भी शामिल है. इस निर्णय से करीब तीन लाख कर्मचारी और पेंशनधारक लाभान्वित होंगे.

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ता और राहत में 2% वृद्धि की गई. इसके अलावा सरकार ने ‘श्रीअन्न फेडरेशन’ के गठन का निर्णय भी लिया है ताकि मोटे अनाज (मिलेट्स) को बढ़ावा मिल सके. यह कदम स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार ने भी अपने राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए 3% DA-DR बढ़ाने का निर्णय लिया है. इसके बाद महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो गया है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से प्रभावी होगी और करीब ढाई लाख कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा.

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को दोहरी सौगात दी है. महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया गया है, और इसके साथ ही अप्रैल से सितंबर 2025 तक का एरियर (बकाया राशि) भी दिवाली से पहले जारी करने का फैसला लिया गया है. यह निर्णय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कैबिनेट बैठक में लिया गया. 

ये भी पढ़ें: "अब कोई भी आतंकवादी सुरक्षित नहीं", 41वें NSG स्थापना दिवस पर बोले गृहमंत्री अमित शाह