दुनिया के सबसे बजट-फ्रेंडली फोन, कीमत सुनकर नहीं होगा यकीन, फायदे जान रह जाएंगे हैरान

Cheapest Phone: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन भले ही ट्रेंड में हों, लेकिन हर किसी को महंगे और हाई-एंड डिवाइस की जरूरत नहीं होती. कई लोग अब भी ऐसे मोबाइल की तलाश में रहते हैं जो सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग जैसे बेसिक कामों के लिए इस्तेमाल हो सके.

These are the world s cheapest phones Check out the features
Image Source: Internet

Cheapest Phone: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन भले ही ट्रेंड में हों, लेकिन हर किसी को महंगे और हाई-एंड डिवाइस की जरूरत नहीं होती. कई लोग अब भी ऐसे मोबाइल की तलाश में रहते हैं जो सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग जैसे बेसिक कामों के लिए इस्तेमाल हो सके. ऐसे में सस्ते फीचर फोन एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आए हैं. कम कीमत, मजबूत बैटरी और सिंपल ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ये फोन आम उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को बखूबी पूरा करते हैं.

iTel 1112

iTel 1112 उन लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प है जो एक बेहद सस्ता और सिंपल मोबाइल ढूंढ रहे हैं. इसकी कीमत ₹900 से ₹950 के बीच है. फोन में 1.8 इंच की स्क्रीन, 800 mAh बैटरी और ड्यूल सिम सपोर्ट है. यह फोन मुख्य रूप से कॉल और मैसेज के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसकी बैटरी लंबा साथ देती है.

Lava Captain N1

Lava Captain N1 भी एक लोकप्रिय फीचर फोन है जिसकी कीमत ₹1,200 से ₹1,500 के बीच है. इसमें 2.4 इंच की कलर डिस्प्ले, फोल्डेबल कीपैड, और FM रेडियो जैसे बेसिक लेकिन काम के फीचर्स दिए गए हैं. यह फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें स्टाइल के साथ साधारणता भी चाहिए.

Nokia 105

जब सस्ते और मजबूत फोन की बात आती है तो Nokia 105 को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. इसकी कीमत ₹1,200 से ₹1,400 तक है. यह फोन 1.8 इंच डिस्प्ले, FM रेडियो, और 800 mAh बैटरी के साथ आता है. इसकी खासियत इसकी सादगी और मजबूत निर्माण है, जो लंबे समय तक साथ देता है.

Micromax X1i

Micromax X1i उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो थोड़े और फीचर्स चाहते हैं. इसकी कीमत लगभग ₹1,500 है. इसमें 2.4 इंच की डिस्प्ले, कैमरा, और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे विकल्प दिए गए हैं. हल्का वजन और टिकाऊ बॉडी इसे बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए आदर्श बनाते हैं.

iTel 2160

iTel 2160 भी एक बेहद सस्ता विकल्प है जिसकी कीमत ₹1,000 से कम है. इसमें 1.8 इंच की स्क्रीन, ड्यूल सिम सपोर्ट, और लंबी बैटरी लाइफ है. यह फोन उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो कॉल और मैसेजिंग जैसी बुनियादी सुविधाओं से ही संतुष्ट हैं.

क्यों चुनें ये सस्ते फोन?

इन सभी फोनों की सबसे बड़ी खासियत कम कीमत, टिकाऊपन, और उपयोग में आसानी है. ये फोन्स लंबी बैटरी लाइफ देते हैं. इनमें ड्यूल सिम सपोर्ट करते हैं. ये वजन में हल्के और जेब में रखने लायक होते हैं. साथ ही बुजुर्गों और बच्चों दोनों के लिए उपयुक्त हैं. इसके अलावा ये फोन्स कॉलिंग और मैसेजिंग जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए परफेक्ट हैं. 

ये भी पढ़ें: EMI पर मोबाइल खरीदने वालों के लिए नया झटका? RBI ला रहा सख्त नियम, डिफॉल्ट पर फोन हो सकता है लॉक