धुरंधर का असली धमाका तो अभी बाकी... आर. माधवन ने पार्ट 2 को लेकर बड़ा खुलासा, कहा- पहला पार्ट सिर्फ ट्रेलर

R Madhavan On Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर अगर इस वक्त कोई फिल्म तूफान बनकर छाई हुई है, तो वह है धुरंधर. रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ती इस फिल्म को लेकर अब एक और बड़ा खुलासा सामने आया है, जिसने फैंस की धड़कनें और तेज कर दी हैं. 

The real blast of Dhurandhar is yet to come R. Madhavan made a big revelation about Part 2
Image Source: Social Media

R Madhavan On Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर अगर इस वक्त कोई फिल्म तूफान बनकर छाई हुई है, तो वह है धुरंधर. रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ती इस फिल्म को लेकर अब एक और बड़ा खुलासा सामने आया है, जिसने फैंस की धड़कनें और तेज कर दी हैं. 

फिल्म में इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर अजय सान्याल का किरदार निभाने वाले आर. माधवन ने साफ इशारा कर दिया है कि जो कुछ दर्शकों ने अब तक देखा है, वह सिर्फ शुरुआत भर है. माधवन के मुताबिक धुरंधर का पहला पार्ट महज एक झलक है, जबकि असली धमाका दूसरे पार्ट में होने वाला है, जो अगले साल मार्च में रिलीज होगा.

माधवन बोले, पहला पार्ट तो बस ट्रेलर था

एक इंटरव्यू के दौरान जब माधवन से धुरंधर पार्ट 2 के प्लॉट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहानी पर कोई बड़ा खुलासा नहीं किया, लेकिन अपने शब्दों से उत्सुकता जरूर बढ़ा दी. माधवन ने कहा, “मैं कहानी के बारे में बात नहीं कर सकता, लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि पहला पार्ट सिर्फ ट्रेलर था. असली फिल्म दूसरे पार्ट में है. रणवीर सिंह को देखने का इंतजार कीजिए.”

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दूसरे पार्ट में उनका किरदार और ज्यादा अहम होगा, वहीं रणवीर सिंह का रोल पहले से कहीं ज्यादा दमदार और असरदार नजर आएगा. बिना कुछ बताए ही माधवन ने जो माहौल बनाया है, उससे साफ है कि मेकर्स ने सीक्वल के लिए बड़ा खेल तैयार कर रखा है.

कमाई के साथ विवाद भी, लेकिन एक्टिंग पर सब फिदा

जहां धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर फिल्म को लेकर विवाद भी चर्चा में हैं. बावजूद इसके, एक बात पर दर्शक और समीक्षक दोनों सहमत नजर आ रहे हैं, फिल्म की एक्टिंग लाजवाब है.

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों में जान डाल दी है. खासतौर पर रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना ने ऐसा असर छोड़ा है कि कई सीन में वह बाकी सभी कलाकारों पर भारी पड़ते नजर आए.

कमाई के आंकड़े भी कर रहे हैं हैरान

आदित्य धर द्वारा निर्देशित, लिखित और प्रोड्यूस की गई धुरंधर पर करीब 280 करोड़ रुपये का बजट लगा है. फिल्म न सिर्फ अपना बजट वसूल चुकी है, बल्कि मुनाफे की ओर तेज़ी से बढ़ रही है.

अब तक फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 445 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर चुकी है, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई 300 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है. इन आंकड़ों और माधवन के बयान को देखते हुए इतना तय है कि धुरंधर पार्ट 2 सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास लिखने की तैयारी में है.

यह भी पढ़ें- U-19 एशिया कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चटाई धूल, एरॉन जॉर्ज और अभिज्ञान कुंडू बने मैच के हीरो