नेटफ्लिक्स पर शुरू होने वाला है हंसी का त्योहार! इस दिन लौट रहा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5'

कॉमेडी के दीवानों के लिए एक बार फिर हंसी और मस्ती का दौर शुरू होने वाला है. पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अपने पांचवें सीजन के साथ ओटीटी पर वापसी करने जा रहा है.

The Great indian Kapil Show Season 5 announced on Netflix
Image Source: Social Media

कॉमेडी के दीवानों के लिए एक बार फिर हंसी और मस्ती का दौर शुरू होने वाला है. पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अपने पांचवें सीजन के साथ ओटीटी पर वापसी करने जा रहा है. कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की टीम भी फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है. इस बार सेलिब्रिटी मेहमानों के साथ शो में पहले से ज्यादा मजेदार और अनस्क्रिप्टेड पल देखने को मिल सकते हैं.

26 सितंबर से शुरू होगा नया सीजन

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5’ का प्रीमियर 26 सितंबर को होगा. शो के नए एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे सिर्फ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किए जाएंगे. इस सीजन को ‘हंसी का त्योहार’ थीम के साथ पेश किया जा रहा है. मेकर्स के मुताबिक, शो में सेलिब्रिटीज और न्यूजमेकर्स के साथ कपिल की टीम की बातचीत, मजाक और अचानक बनने वाले फनी मोमेंट्स दर्शकों का मनोरंजन करेंगे.

शो की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा है, " ढोल, नगाड़ा अब सब बजेगा क्योंकि हंसी का त्योहार अब नेटफ्लिक्स पर सजेगा. देखिए द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा सीजन 5 26 सितंबर से शनिवार रात 8 बजे सिर्फ नेटफ्लिक्स पर." 

शो की वापसी पर कपिल शर्मा ने क्या कहा?

शो की वापसी के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा, "हर सीज़न में हमें लगता है कि हमने काफ़ी मस्ती कर ली है, और फिर हमें एहसास होता है कि अभी बहुत कुछ बाकी है! और कहीं न कहीं मुझे लगता है कि यही चीज़ हमें आगे बढ़ाती रहती है."

दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने कहा, "दुनिया भर में हमारे दर्शकों ने नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को जो प्यार दिया है, उसके लिए हम बहुत आभारी हैं. इस बार हम आने वाले त्योहारों को पूरे दिल से मनाएंगे... चाहे वह दिवाली हो या क्रिसमस." अपने खास अंदाज में कपिल ने मजाक करते हुए कहा, "बस लिफाफs अर्चना जी से दूर रखिएगा, बाकी हम हंसी का त्योहार तो लेकर आ ही रहे हैं!"

ये भी पढ़ें: कन्नड़ एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया है काम