लो जी...! अब तो ट्रेलर भी आ गया, इस दिन शुरू होगा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' सीजन 4

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने के लिए तैयार हैं. फिल्मों से लेकर ओटीटी तक लगातार सुर्खियों में छाए रहने वाले कपिल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को लेकर चर्चा में हैं.

The great indian kapil sharma show promo released know show telecast date
Image Source: Social Media

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने के लिए तैयार हैं. फिल्मों से लेकर ओटीटी तक लगातार सुर्खियों में छाए रहने वाले कपिल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उनके फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है—नेटफ्लिक्स ने उनके सुपरहिट कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के चौथे सीजन की घोषणा कर दी है.


कपिल शर्मा लंबे समय तक टीवी पर कॉमेडी का बादशाह बने रहे, लेकिन पिछले कुछ समय से उन्होंने ओटीटी को नया घर बना लिया है. नेटफ्लिक्स पर पहले तीन सीजन धमाल मचाने के बाद अब शो का चौथा सीजन भी तैयार है. 10 दिसंबर की रात नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कपिल का एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें कपिल अपने पुराने अंदाज़ में लेकिन नए ट्विस्ट के साथ दिखाई दे रहे हैं. नेटफ्लिक्स का दावा है कि कपिल को इस बार एक अलग अंदाज़ में ‘मस्तीवर्स’ में दिखाया जाएगा.

20 दिसंबर से शुरू होगा नया सीजन

नेटफ्लिक्स इंडिया ने घोषणा की है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 4 की स्ट्रीमिंग 20 दिसंबर से रात 8 बजे शुरू होगी.वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस बेहद उत्साहित हैं और कमेंट्स में नए सीजन को पहले से ही सुपरहिट बता रहे हैं.

फिर एक साथ दिखेगी पूरी टीम

इस बार भी शो में कपिल के साथ उनकी फेवरेट टीम नजर आएगी. सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेकवीडियो में चारों कलाकार अपने गेटअप बदल-बदलकर मजेदार पंच सुना रहे हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि नया सीजन जबरदस्त मनोरंजन से भरपूर होने वाला है.

फैंस में दिखा जबरदस्त एक्साइटमेंट

जैसे ही नेटफ्लिक्स ने ट्रेलर जारी किया, कपिल के फैंस सोशल मीडिया पर झूम उठे. कई यूजर्स लिख रहे हैं कि कपिल का कोई मुकाबला नहीं और यह सीजन भी पूरी तरह धमाका करने वाला है.

यह भी पढ़ें: जेठालाल भी हुए थे पाकिस्तानी जेल में बंद! किया था अक्षय खन्ना जैसा डांस; ये स्टेप भी हो रहा VIRAL