आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार से चल रही है, लेकिन फिल्म से एक नाम सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है.उनकी गंभीर अदाकारी से लेकर उनके हटके डांस मूव्ज तक, दर्शक हर एक अंदाज पर दीवाने हो गए हैं. सोशल मीडिया पर अक्षय के डांस वाले क्लिप्स धड़ाधड़ वायरल हो रहे हैं.
लेकिन मजेदार बात यह है कि फैंस ने उनके डांस स्टेप्स की तुलना कर दी है टीवी के सुपरहिट किरदार जेठालाल से, जिसे दिलीप जोशी ने निभाया है. ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक, जगह-जगह दोनों के डांस की तुलना कर मजेदार पोस्ट्स सामने आ रही हैं.
कैसे शुरू हुई अक्षय–जेठालाल डांस कंपैरिजन
फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना एक सीक्वेंस में बेहद अनोखे और मजाकिया अंदाज में डांस करते नज़र आते हैं.फैंस को जैसे ही ये स्टेप्स दिखे, उन्हें तुरंत याद आ गया ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का वह आइकॉनिक एपिसोड, जिसमें जेठालाल पाकिस्तान की जेल में डांस करता है.
जेठालाल का वायरल जेल डांस
इस यादगार एपिसोड में जेठालाल अपनी फैमिली के साथ कच्छ घूमने जाता है लेकिन ऊंट की सवारी करते-करते गलती से पाकिस्तान की सीमा में पहुंच जाता है.इसके बाद पाकिस्तानी पुलिस उसे पकड़ लेती है और जेल में डाल देती है.जेल में, जेठालाल वहां के कैदियों से दोस्ती कर लेता है और एक समय आता है जब सभी मिलकर ‘मेरे देश की धरती’ गाने पर स्टेप्स लगाने लगते हैं.इसी डांस का अंदाज फैंस को अक्षय खन्ना के ‘धुरंधर’ वाले डांस में दिखाई द रहा है. लोग दोनों वीडियो को साथ में एडिट करके शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं.अक्षय खन्ना ने आज किया, जेठालाल सालों पहले कर चुके हैं.फैंस अक्षय और जेठालाल के डांस की तुलना करते हुए मीम्स बना रहे हैं, रील्स शेयर कर रहे हैं और दोनों की टाइमिंग की तारीफ भी कर रहे हैं.कई फैंस तो यह तक कह रहे हैं कि जेठालाल असल ट्रेंडसेटर हैं!
धुरंधर: दमदार स्टारकास्ट और जबरदस्त रेस्पॉन्स
‘धुरंधर’ को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे बड़े स्टार्स नजर आ रहे हैं.फिल्म का एक स्पेशल आइटम नंबर ‘शरारत’ भी काफी चर्चा में है, जिसे आयशा खान और क्रिस्टल डीसूजा ने परफॉर्म किया है. दोनों की हॉट केमिस्ट्री और डांस को फैंस ने खूब पसंद किया है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar: बाप तो बाप बेटा सुभान अल्लाह! क्या अक्षय खन्ना ने यहां से कॉपी किया ये VIRAL डांस? देखें VIDEO