कलर्स टीवी एक बार फिर रियलिटी शोज़ की दुनिया में बड़ा दांव खेलने जा रहा है. चैनल का अपकमिंग रियलिटी शो ‘द 50’ लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में आ चुका है. वजह है—इस शो का अनोखा कॉन्सेप्ट और इसमें शामिल होने वाले दिग्गज सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स.
शो के नाम की तरह ही इसमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कुल 50 चेहरे नजर आने वाले हैं, जो इसे अब तक के सबसे बड़े रियलिटी शोज़ में से एक बना देता है.बीते कुछ दिनों से शो में हिस्सा लेने वाले सेलेब्स के नाम लगातार सामने आ रहे हैं और हर नया नाम फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहा है.
इन बड़े सितारों की एंट्री लगभग तय
शुरुआत में करन पटेल और सोशल मीडिया स्टार फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू के नाम सामने आए थे, जिसे लगभग कन्फर्म माना गया. अब इस लिस्ट में कई और चर्चित नाम जुड़ चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस OTT की विनर दिव्या अग्रवाल, बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट चाहत पांडे, भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा और उनके पति विक्रांत भी शो का हिस्सा होंगे. इसके अलावा अर्चना गौतम और चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी के नाम को भी कन्फर्म माना जा रहा है, हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक ऐलान बाकी है.
इन सेलेब्स को भी किया गया अप्रोच
खबरें ये भी हैं कि मेकर्स ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरों से बातचीत की है. संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बिग बॉस 19 से जुड़े अभिषेक बजाज, बसीर अली, मल्लिका शेरावत, श्रीसंथ, युजवेंद्र चहल, धनश्री वर्मा, ओरी, प्रतीक सहजपाल, श्वेता तिवारी, अंकिता लोखंडे, शिव ठाकरे, उर्फी जावेद, निक्की तंबोली, रिद्धि डोगरा, माही विज, विवियन डीसेना, जय भानुशाली और सबा आजाद जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मेकर्स धीरे-धीरे कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक घोषणा करेंगे, जिससे शो को लेकर उत्साह और तेज होगा.
क्या होगा ‘द 50’ का गेम प्लान?
अगर शो के फॉर्मेट की बात करें तो ‘द 50’ में बिग बॉस की झलक जरूर देखने को मिलेगी, लेकिन ट्विस्ट के साथ. सभी सेलेब्रिटीज़ को एक ही लोकेशन पर 50 दिनों तक साथ रहना होगा. यह शो पूरी तरह टास्क-बेस्ड होगा, जहां कंटेस्टेंट्स को अपनी स्ट्रैटेजी, दिमाग और फिजिकल स्ट्रेंथ तीनों का इस्तेमाल करना पड़ेगा. हर हफ्ते एलिमिनेशन होगा, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक बन जाएगा. शो को बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान होस्ट करती नजर आएंगी, जो अपने मजेदार अंदाज से शो में चार चांद लगाने वाली हैं.
कब और कहां देख पाएंगे शो?
‘द 50’ का प्रीमियर 1 फरवरी से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा. इतने बड़े स्टारकास्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामा के साथ यह शो रियलिटी टीवी की दुनिया में नया इतिहास रच सकता है.
यह भी पढ़ें: The Raja Saab: प्रभास की फिल्म का बुरा हाल, कितना हुआ द राजा साब का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?