हॉरर और कॉमेडी का अनोखा संगम पेश करने वाली आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ इन दिनों हर तरफ चर्चा में है. रिलीज़ के तीन हफ्तों के भीतर ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. सिनेमाघरों में दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया के बाद अब फैन्स का ध्यान इस बात पर है कि आखिर यह फिल्म ओटीटी पर कब देखने को मिलेगी.
21 अक्टूबर को रिलीज़ हुई ‘थामा’ ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की थी. आयुष्मान खुराना की नैचुरल कॉमिक टाइमिंग और रश्मिका मंदाना की दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस ने दर्शकों को बांधे रखा. फिल्म के अनोखे वैम्पायर थीम ने दर्शकों को हॉरर और हंसी दोनों का ज़बरदस्त तड़का दिया. फिल्म ने भारत में अब तक करीब 131.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच चुका है. यह 2025 की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है.
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे ‘थामा’?
ओटीटी नाइट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘थामा’ 16 दिसंबर से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है. यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध होगी. हालांकि अमेज़न प्राइम की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि यह फिल्म पहले रेंट पर और उसके कुछ समय बाद रेग्यूलर सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध होगी.
वैम्पायर कॉमेडी की नई मिसाल
‘थामा’ को डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने निर्देशित किया है, जो मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है. इस फ्रेंचाइज़ की बाकी फिल्मों की तरह ही ‘थामा’ में भी भारतीय लोककथाओं की झलक देखने को मिलती है, लेकिन इस बार कहानी को एक मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पेश किया गया है. फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. वहीं, वरुण धवन का सरप्राइज़ कैमियो दर्शकों के लिए icing on the cake साबित हुआ है.
‘थामा’ की सफलता का राज
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका मनोरंजक स्क्रीनप्ले और बैकग्राउंड म्यूज़िक है, जिसने दर्शकों को डर और हंसी दोनों से भरपूर अनुभव दिया. साथ ही आयुष्मान और रश्मिका की केमिस्ट्री ने कहानी में ताजगी लाई. समीक्षकों का कहना है कि यह फिल्म पारंपरिक हॉरर कॉमेडी से आगे बढ़कर भारतीय सिनेमा में एक नई दिशा दिखाती है.
यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार, अस्पताल से डिस्चार्ज होकर लौटे घर; परिवार और प्रशंसकों ने ली राहत की सांस