भारत के पड़ोस में भयंकर बवाल, कई शहरों में लगाना पड़ा कर्फ्यू, सड़कों पर उतरी पुलिस

Nepal Violence News: भारत-नेपाल सीमा के पास नेपाल के सुनसरी जिले में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मौत के बाद प्रशासन ने जिले में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है.

Tensions rise near India-Nepal border indefinite curfew imposed in Nepal Sunsari district
Image Source: Social Media

Nepal Violence News: भारत-नेपाल सीमा के पास नेपाल के सुनसरी जिले में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मौत के बाद प्रशासन ने जिले में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है.

सुनसरी जिले के कप्तानगंज इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद हिंसा भड़क गई. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया.

कई इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा

सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी चेतराज बराल ने बताया कि हालात को देखते हुए कर्फ्यू लगाया गया है. इसके अलावा नेपाल के सिराहा जिले के कुछ हिस्सों में भी प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. भारत के बिहार से लगी नेपाल सीमा के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि हिंसा आगे न फैले.

नेपाल के कई शहरों में तनाव

सुनसरी में शुरू हुई हिंसा का असर नेपाल के दूसरे इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों में नेपाल के कई हिस्सों में हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़, पथराव और पुलिस के साथ झड़प की घटनाएं सामने आई हैं. पुलिस और प्रशासन स्थिति को संभालने में जुटे हुए हैं. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR से गुजरात तक भारी बारिश का अलर्ट, 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, जानें कल का मौसम अपडेट