Bihar: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राजभवन मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हो गया. पेपर लीक और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर आरजेडी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे थे. मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक बढ़ने के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.
प्रदर्शन में आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. मार्च के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे. पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया. आरजेडी की ओर से यह प्रदर्शन छात्रों के भविष्य और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर किया गया. पार्टी का आरोप है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं के भविष्य पर गंभीर असर पड़ रहा है. इसी मुद्दे को लेकर पार्टी ने सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने का फैसला किया.
ये भी पढ़ें- Delhi में 28 रूटों पर चलेंगी 56 Ladies Special ई-बसें! महिलाओं को CM Rekha Gupta की बड़ी सौगात!