Delhi में 28 रूटों पर चलेंगी 56 Ladies Special ई-बसें! महिलाओं को CM Rekha Gupta की बड़ी सौगात!

Delhi Bus Service: दिल्ली में 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, महिलाओं के लिए 56 स्पेशल बसें शुरू; दिल्ली-करनाल इंटरस्टेट बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Bharat 24

Delhi Bus Service: दिल्लीवासियों के लिए बुधवार का दिन सार्वजनिक परिवहन के लिहाज से खास रहा. दिल्ली सरकार ने राजधानी में 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को सड़क पर उतारा है. इसके साथ ही महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 56 महिला स्पेशल बस सेवाओं की भी शुरुआत की गई. दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस में इन बसों के लिए 13 रूट निर्धारित किए गए हैं.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल तजिंदर सिंह संधू भी मौजूद रहे. सरकार के मुताबिक नई इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन बेड़े को और मजबूती मिलेगी. दिल्ली सरकार की ओर से शुरू की गई 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को राजधानी के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में शामिल किया गया है. इन बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- PM Modi on Kolkata Fire Tragedy: कोलकाता होटल अग्निकांड में पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान