मल्लिका शेरावत के साथ नजर आए तेज प्रताप यादव, वीडियो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Tej Pratap With Mallika Sherawat: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.

Tej Pratap Yadav spotted with Mallika Sherawat video went viral on social media
Image Source: Social Media

Tej Pratap With Mallika Sherawat: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.

वीडियो शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने सिर्फ इतना लिखा, "कुछ अच्छा आने वाला है." इसके बाद उन्होंने कोई और जानकारी नहीं दी. अब लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर वह किस नए प्रोजेक्ट की ओर इशारा कर रहे हैं.

वीडियो में क्या दिखा?

करीब 1 मिनट 26 सेकंड के इस वीडियो में तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत लाल रंग के सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. दोनों आपस में बातचीत करते नजर आते हैं. वीडियो में तेज प्रताप अपने मोबाइल में मल्लिका को कुछ दिखाते भी दिखाई देते हैं. बैकग्राउंड में एक गाना भी सुनाई देता है. हालांकि, यह वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

सोशल मीडिया पर लोगों की बढ़ी उत्सुकता

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं. कई यूजर्स का मानना है कि तेज प्रताप किसी नए प्रोजेक्ट या शो का हिस्सा बनने वाले हैं, जबकि कुछ लोग इसे सिर्फ एक सरप्राइज बता रहे हैं. फिलहाल तेज प्रताप ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो पर लोगों ने कई मजेदार कमेंट भी किए. एक यूजर ने लिखा, "तेजू भैया का अलग ही अंदाज है." वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "मर्डर 4 के लिए अब किसी और की जरूरत नहीं, तेज प्रताप भाई का स्वैग ही काफी है." फिलहाल तेज प्रताप यादव के इस पोस्ट ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है. अब सभी को इंतजार है कि वह आखिर किस नए प्रोजेक्ट का ऐलान करने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- आर्टिकल 370 हटने के 7 साल पूरे, जम्मू-कश्मीर से लद्दाख तक क्या-क्या बदला? पीएम मोदी ने बताया