सैन फ्रैंसिस्को से मुंबई जा रही एयर इंडिया के प्लेन में तकनीकी खराबी, बीच रास्ते में ही उतारे गए सभी यात्री

एयर इंडिया की फ्लाइट AI 180, जो सैन फ्रैंसिस्को से मुंबई के लिए रवाना हुई थी, उसे एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण कोलकाता में आपात रूप से रोका गया.

Technical fault in Air India plane San Francisco
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: ANI

मुंबई लौट रहे यात्रियों के लिए यह सफर उम्मीदों से कहीं ज्यादा लंबा और थकाऊ साबित हुआ. एयर इंडिया की फ्लाइट AI 180, जो सैन फ्रैंसिस्को से मुंबई के लिए रवाना हुई थी, उसे एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण कोलकाता में आपात रूप से रोका गया.

यह उड़ान कोलकाता होते हुए मुंबई पहुंचने वाली थी, लेकिन कोलकाता पहुंचने के बाद जब विमान को फिर से उड़ान भरनी थी, तभी सामने आया कि उसके एक इंजन में खराबी है. सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एयर इंडिया ने तुरंत निर्णय लिया और सभी यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर ही उतार दिया.

कोलकाता एयरपोर्ट पर अस्थायी रूप से रोका गया

अब एयर इंडिया की ओर से यात्रियों को मुंबई तक पहुंचाने के लिए एक वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है. यात्रियों को फिलहाल कोलकाता एयरपोर्ट पर अस्थायी रूप से रोका गया है और उन्हें अगले निर्देशों का इंतज़ार है.

असुविधा के लिए खेद जताया

एयर इंडिया ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया है और यह भरोसा दिलाया है कि हर यात्री को सुरक्षित और जल्द से जल्द गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा. एयरलाइंस की तकनीकी टीम इस गड़बड़ी की जांच में जुट गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान किसी का सगा नहीं! क्या जनरल आसिम मुनीर की घड़ी ने ली ईरान के सेना प्रमुख बघेरी की जान?