Refurbished Smartphones: आज के समय में स्मार्टफोन लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. बैंकिंग से लेकर पढ़ाई, ऑफिस और मनोरंजन तक ज्यादातर काम अब फोन से ही हो जाते हैं. ऐसे में कई लोग पैसे बचाने के लिए नया फोन लेने की बजाय Refurbished या सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीद लेते हैं.
Refurbished फोन नए फोन के मुकाबले सस्ते मिल जाते हैं, लेकिन इन्हें खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. अगर बिना जांच-पड़ताल के फोन खरीद लिया जाए तो बाद में परेशानी हो सकती है.
IMEI नंबर जरूर मिलाएं
फोन खरीदने से पहले उसका IMEI नंबर जरूर चेक करें. बॉक्स पर लिखा IMEI नंबर और फोन में दिख रहा IMEI नंबर एक जैसा होना चाहिए. साथ ही यह भी देख लें कि फोन चोरी का या ब्लैकलिस्टेड तो नहीं है. इससे आपको फोन की सही पहचान और उसकी स्थिति का पता चल जाता है.
बैटरी की हालत जरूर जांचें
Refurbished फोन में सबसे ज्यादा दिक्कत बैटरी को लेकर होती है. अगर बैटरी जल्दी खत्म होती है तो फोन इस्तेमाल करने में परेशानी होगी. iPhone में Battery Health का विकल्प मिलता है, जबकि Android फोन में बैटरी जांचने के लिए ऐप या सर्विस सेंटर की मदद ली जा सकती है.
फोन की बॉडी और स्क्रीन ध्यान से देखें
फोन खरीदने से पहले उसकी बॉडी, स्क्रीन और कैमरा को अच्छी तरह देख लें. कहीं ज्यादा खरोंच, डेंट या टूटा हुआ हिस्सा तो नहीं है. अगर फोन बहुत ज्यादा पुराना या खराब हालत में दिख रहा है तो उसे खरीदने से बचें.
सभी फीचर्स एक बार जरूर चलाकर देखें
फोन का टचस्क्रीन, कैमरा, स्पीकर, माइक्रोफोन, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, Wi-Fi, Bluetooth और चार्जिंग पोर्ट सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं, यह जरूर जांच लें. छोटी सी खराबी भी बाद में बड़ी समस्या बन सकती है.
वारंटी और रिटर्न पॉलिसी जरूर देखें
Refurbished फोन खरीदते समय उसकी वारंटी और रिटर्न पॉलिसी जरूर पढ़ें. कई कंपनियां ऐसे फोन पर 6 महीने से 1 साल तक की वारंटी देती हैं. कुछ जगह रिटर्न और रिप्लेसमेंट की सुविधा भी मिलती है. इसलिए बिना वारंटी वाला फोन खरीदने से बचना बेहतर रहेगा.
ये भी पढ़ें- PoJK में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना का जुल्म, भारत ने दी चेतावनी, कहा- लोगों के गुस्से...