विश करने के लिए अब रात 12 बजे तक जागने से मिलेगा छुटकारा, WhatsApp ला रहा ये नया फीचर

WhatsApp Schedule Message: सालों से इंतज़ार कर रहे WhatsApp यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जल्द आने वाला है. कंपनी अब लंबे समय से मांग किए जा रहे “मैसेज शेड्यूल” फीचर पर काम कर रही है.

Tech staying awake till 12 o'clock night to wish WhatsApp is bringing new scheduled message feature
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

WhatsApp Schedule Message: सालों से इंतज़ार कर रहे WhatsApp यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जल्द आने वाला है. कंपनी अब लंबे समय से मांग किए जा रहे “मैसेज शेड्यूल” फीचर पर काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने टेक्स्ट मैसेज को पहले से तय समय और तारीख पर अपने-आप भेज सकेंगे.

व्हाट्सऐप डेवलपमेंट पर नजर रखने वाली WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर फिलहाल iOS के बीटा वर्जन (26.7.10.72) में देखा गया है, जिसे TestFlight प्रोग्राम के जरिए जारी किया गया है.

इस फीचर का मकसद यूजर्स को बेहतर कंट्रोल देना है, ताकि कोई जरूरी मैसेज या खास मौके की शुभकामनाएं भेजना कभी मिस न हो. अब आपको किसी को रात 12 बजे जन्मदिन या सालगिरह की बधाई देने के लिए जागने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप पहले से मैसेज लिखकर शेड्यूल कर सकते हैं.

ऐसे काम करेगा शेड्यूल मैसेज फीचर

रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स पहले मैसेज टाइप करेंगे और फिर उसे भेजने के लिए एक खास तारीख और समय सेट कर सकेंगे. इसके बाद मैसेज अपने-आप तय समय पर सेंड हो जाएगा.

शेड्यूल किए गए मैसेज को चैट इंफो सेक्शन में जाकर देखा और मैनेज किया जा सकेगा. अगर आप चाहें, तो भेजने से पहले इसे डिलीट भी कर सकते हैं, और इसकी कोई जानकारी रिसीवर को नहीं मिलेगी. यह फीचर पर्सनल चैट के साथ-साथ ग्रुप चैट में भी काम करेगा.

कब तक आएगा फीचर

फिलहाल यह फीचर बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए स्टेबल अपडेट के जरिए रोलआउट कर दिया जाएगा. कुल मिलाकर, यह फीचर यूजर्स के लिए मैसेजिंग को और आसान और स्मार्ट बनाने वाला है.

ये भी पढ़ें- एडवांस ड्रोन, मिसाइल, लेजर वेपन... भारत-इजरायल के बीच होगी बड़ी डिफेंस डील! खास होगा पीएम मोदी का दौरा