अगले हफ्ते लॉन्च होंगे Samsung, Poco, Redmi और Vivo के नए फोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स

Upcoming Smartphones India: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. अगले हफ्ते भारतीय बाजार में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. सैमसंग, पोको, रेडमी और वीवो अपने नए मॉडल पेश करेंगे.

tech New phones from Samsung Poco Redmi Vivo to launch next week come with powerful features
Image Source: Social Media

Upcoming Smartphones India: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. अगले हफ्ते भारतीय बाजार में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. सैमसंग, पोको, रेडमी और वीवो अपने नए मॉडल पेश करेंगे.

इन फोन में बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, तेज चार्जिंग और बेहतर कैमरा जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. आइए जानते हैं इन नए स्मार्टफोन में क्या खास होगा और इनकी संभावित कीमत कितनी हो सकती है.

Samsung Galaxy F70 Pro 5G सबसे पहले होगा लॉन्च

सैमसंग 3 अगस्त को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च करेगा. इसकी बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए की जाएगी. फोन की शुरुआती कीमत करीब 25,999 रुपये हो सकती है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 34,999 रुपये तक जा सकती है.

इस स्मार्टफोन में फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड 120Hz डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस दिया जाएगा. कंपनी फोन में लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का भी दावा कर रही है.

कैमरे की बात करें तो इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है. फोन में 6000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. कंपनी के अनुसार, यह फोन एक बार चार्ज होने पर लंबे समय तक वीडियो देखने और गेमिंग में साथ दे सकता है.

Poco M8 Power और Redmi Note 17 5G में बड़ी बैटरी

पोको अपना नया Poco M8 Power 4 अगस्त को लॉन्च करेगा. इस फोन में 6.9 इंच एमोलेड 120Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 प्रोसेसर, 8GB रैम और 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है. कंपनी का दावा है कि बड़ी बैटरी के कारण यह फोन कई दिनों तक चल सकता है. इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 22.5W रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया जा सकता है.

वहीं, Redmi Note 17 5G को 6 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. इसमें 120Hz ट्रूकलर एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 प्रोसेसर, गोरिल्ला ग्लास 7i सुरक्षा और 8000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 30,000 रुपये हो सकती है.

Vivo S2 में मिलेगा प्रीमियम डिजाइन

वीवो अपना नया Vivo S2 भी 6 अगस्त को बाजार में उतार सकता है. इस फोन की शुरुआती कीमत करीब 51,999 रुपये बताई जा रही है. फोन में 7050mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग और 6.83 इंच 1.5K कर्व्ड pOLED 120Hz डिस्प्ले मिल सकता है. इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर दिया जा सकता है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल सोनी मुख्य कैमरा, 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल सकती है.

कौन सा फोन रहेगा बेहतर विकल्प?

अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले इन चारों स्मार्टफोन को अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. सैमसंग का फोन बेहतर कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए खास हो सकता है.

वहीं, पोको और रेडमी बड़ी बैटरी और ज्यादा बैकअप के साथ उन लोगों को पसंद आ सकते हैं, जो ज्यादा समय तक फोन इस्तेमाल करते हैं. दूसरी तरफ, वीवो S2 प्रीमियम डिजाइन और शानदार डिस्प्ले चाहने वाले यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. फोन खरीदने से पहले लॉन्च के बाद कीमत, ऑफर और फीचर्स की तुलना करना बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें- कुलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, बारामूला में आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद