Fire-Boltt का पहला स्मार्टफोन 25 अगस्त को होगा लॉन्च, मिलेगी क्लीन Android एक्सपीरियंस, जानें पूरी डिटेल

Fire Boltt Phone India Debut: Fire-Boltt अब भारत के स्मार्टफोन बाजार में भी एंट्री करने जा रही है. कंपनी अपने नए Boltt ब्रांड के तहत पहला स्मार्टफोन 25 अगस्त को लॉन्च करेगी. लॉन्च से पहले Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिससे फोन की लॉन्च डेट और डिजाइन की पहली झलक सामने आ गई है.

Tech Fire-Boltt first smartphone to launch on August 25 offer a clean Android experience
Image Source: Social Media

Fire Boltt Phone India Debut: Fire-Boltt अब भारत के स्मार्टफोन बाजार में भी एंट्री करने जा रही है. कंपनी अपने नए Boltt ब्रांड के तहत पहला स्मार्टफोन 25 अगस्त को लॉन्च करेगी. लॉन्च से पहले Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिससे फोन की लॉन्च डेट और डिजाइन की पहली झलक सामने आ गई है.

25 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च

Flipkart की माइक्रोसाइट के अनुसार, Boltt का पहला स्मार्टफोन 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी का कहना है कि इस फोन में क्लीन और स्मूद Android एक्सपीरियंस मिलेगा, जिससे रोजमर्रा के काम आसानी से किए जा सकेंगे.

डिजाइन की पहली झलक सामने आई

माइक्रोसाइट पर फोन का फ्रंट डिजाइन भी दिखाया गया है. इसमें सेंटर पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया गया है. नीचे की तरफ बेजल थोड़ा मोटा नजर आता है. फोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन मिलेगा और इसका रंग ब्राउन फिनिश जैसा दिखाई देता है. दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं.

कीमत और फीचर्स पर अभी नहीं हुआ खुलासा

कंपनी ने अभी फोन की कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है. हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, Fire-Boltt शुरुआत में 20,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स पर फोकस कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो इसका मुकाबला Lava, Samsung, OnePlus, Oppo, Vivo और HMD जैसे ब्रांड्स से होगा.

Evo और Ace सीरीज भी आएगी

Fire-Boltt ने पहले ही बताया था कि उसकी स्मार्टफोन लाइनअप में Evo और Ace सीरीज शामिल होंगी. कंपनी 4G और 5G दोनों तरह के मॉडल लॉन्च करेगी और इन फोन्स का निर्माण भारत में ही किया जाएगा.

पहला फोन हो सकता है Boltt Evo 4G

शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी का पहला स्मार्टफोन Boltt Evo 4G नाम से लॉन्च हो सकता है. यह फोन Geekbench पर भी देखा जा चुका है. लीक जानकारी के अनुसार, इसमें 4GB RAM, Android 16 और Unisoc T7250 प्रोसेसर मिल सकता है. Geekbench टेस्ट में इस फोन ने सिंगल-कोर में 440 अंक और मल्टी-कोर में 1,470 अंक हासिल किए थे.

Unisoc T7250 एक एंट्री-लेवल 12nm चिपसेट है, जिसमें दो हाई-परफॉर्मेंस कोर और छह एफिशिएंसी कोर दिए गए हैं. इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल Realme, Oppo, Poco और Itel के कुछ बजट स्मार्टफोन्स में भी किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें- 5 महीने की जंग ने खोली अमेरिका की पोल! खत्म होने की कगार पर हाईटेक मिसाइलों का भंडार?