Facebook चलाने वाले ध्यान दें... META करने वाली है बड़ा बदलाव, TikTok को मिलेगी टक्कर

Facebook Update: मेटा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार नए फीचर जोड़ रही है. अब कंपनी फेसबुक के लिए भी एक नया अपडेट टेस्ट कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बदलाव के बाद यूजर जैसे ही फेसबुक ऐप खोलेगा, उसे सबसे पहले फुल-स्क्रीन वीडियो फीड दिखाई देगी.

Tech Facebook Full-screen videos will appear as soon as the app opens posing TikTok
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Facebook Update: मेटा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार नए फीचर जोड़ रही है. अब कंपनी फेसबुक के लिए भी एक नया अपडेट टेस्ट कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बदलाव के बाद यूजर जैसे ही फेसबुक ऐप खोलेगा, उसे सबसे पहले फुल-स्क्रीन वीडियो फीड दिखाई देगी. माना जा रहा है कि यह फीचर TikTok जैसे प्लेटफॉर्म को टक्कर देने के लिए लाया जा रहा है.

ऐप खुलते ही शुरू होगा वीडियो एक्सपीरियंस

मेटा का कहना है कि नया इंटरफेस उन लोगों के लिए तैयार किया जा रहा है, जो फेसबुक पर ज्यादा समय वीडियो देखने में बिताते हैं. ऐसे यूजर्स के लिए ऐप सीधे फुल-स्क्रीन वीडियो मोड में खुलेगा, जिससे वीडियो देखने का अनुभव पहले से बेहतर होगा. हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि यह बदलाव सभी यूजर्स पर जबरदस्ती लागू नहीं किया जाएगा.

Facebook में बदलाव क्यों कर रही है Meta?

रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ सालों में फेसबुक पर लोग पहले की तुलना में कम पोस्ट शेयर कर रहे हैं. प्रोफाइल अपडेट करना और दोस्तों के साथ बातचीत करना भी कम हो गया है. वहीं, शॉर्ट वीडियो देखने का चलन तेजी से बढ़ा है. इसी वजह से मेटा अब फेसबुक को भी वीडियो देखने वाले यूजर्स के हिसाब से तैयार करना चाहती है, ताकि उन्हें उनकी पसंद का कंटेंट आसानी से मिल सके.

पुराने Facebook का भी मिलेगा विकल्प

कंपनी ने बताया है कि यह फीचर अभी टेस्टिंग में है. अगर किसी यूजर को नया इंटरफेस पसंद नहीं आता है, तो वह पुराने फेसबुक इंटरफेस का इस्तेमाल भी कर सकेगा. यानी मेटा पहले लोगों की राय और प्रतिक्रिया देखेगी, उसके बाद ही इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए जारी करने का फैसला लिया जाएगा.

AI चुनेगा आपकी पसंद के वीडियो

इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी के मुताबिक, अगर यूजर्स को सिर्फ दोस्तों और फॉलो किए गए अकाउंट्स की पोस्ट दिखाई जाएं, तो उन्हें सीमित कंटेंट मिलता है. लेकिन AI की मदद से लाखों-करोड़ों पोस्ट में से यूजर की पसंद के हिसाब से वीडियो दिखाए जा सकते हैं. इसी सोच के साथ मेटा फेसबुक पर भी AI आधारित वीडियो रिकमेंडेशन को और बेहतर बनाने पर काम कर रही है.

ये भी पढ़ें- करगिल से ऑपरेशन सिंदूर तक... 27 साल में कितनी बढ़ी भारतीय सेना की ताकत? जानें कैसे बदला लड़ने का तरीका