PF ATM Withdrawal: एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) 1 अप्रैल 2026 से अपने सिस्टम में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है. EPFO 3.0 के तहत अब PF निकालने की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल और तेज़ हो जाएगी. सबसे खास बात यह है कि अब आप UPI के जरिए सीधे अपने PF का पैसा ATM से निकाल सकेंगे.
नए सिस्टम के तहत, अब PF निकालने के लिए लंबी प्रक्रिया और इंतजार की जरूरत नहीं होगी. EPFO 3.0 में "Instant Credit" फीचर जोड़ा जाएगा, जिससे जब भी आप PF निकालने की रिक्वेस्ट करेंगे, आपका पैसा सीधे UPI के जरिए आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा. इसका मतलब है कि अब आप तुरंत अपने PF का पैसा प्राप्त कर सकेंगे.
जॉब छूटने पर मिलेगा फटाफट PF का पैसा
नए नियमों के अनुसार, यदि किसी कर्मचारी की नौकरी चली जाती है, तो वह तुरंत अपने PF का 75% हिस्सा निकाल सकता है. यह रकम उसे अपनी रोज़मर्रा की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए मिल सकेगी. बाकी 25% राशि एक महीने तक उसके अकाउंट में सुरक्षित रहेगी. अगर इस दौरान नई नौकरी नहीं मिलती, तो कर्मचारी को बाकी का पैसा भी निकालने की सुविधा मिलेगी. यह एक तरह का "सुरक्षा नेट" होगा, जिससे कर्मचारियों को वित्तीय मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा.
ATM से कैसे निकलेगा PF का पैसा?
अगर आप UPI के जरिए PF निकालना चाहते हैं, तो सबसे पहले EPFO पोर्टल या Umang ऐप को खोलें. फिर UPI withdrawal का ऑप्शन चुनें. उसके बाद जो राशि निकालनी है, उसे एंटर करें और UPI PIN डालकर रिक्वेस्ट वेरिफाई करें. अब जब पैसा आपके अकाउंट में आ जाएगा, तो आप UPI-सपोर्टेड ATM पर जा सकते हैं. यहां पर आपको "QR Cash" ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा. फिर QR कोड स्कैन करें और अपना पैसा निकाल लें.
UPI से PF निकालने के लिए जरूरी शर्तें
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको कुछ जरूरी शर्तें ध्यान में रखनी होंगी. सबसे पहले, आपका UAN (Universal Account Number) एक्टिव होना चाहिए. इसके अलावा, आपका PF अकाउंट Aadhaar से लिंक होना जरूरी है, और आपका मोबाइल नंबर भी Aadhaar और UPI ऐप से लिंक होना चाहिए.
साथ ही, बैंक की KYC पूरी तरह से अपडेट और आपके एम्प्लॉयर द्वारा वेरिफाइड होनी चाहिए. इस नए डिजिटल सिस्टम से PF निकालने की प्रक्रिया बेहद आसान और तेज़ हो जाएगी, जिससे EPFO के यूज़र्स को बड़ा फायदा होगा.
ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में एक महीने से जंग जारी, अब तक 3400 से ज्यादा मौतें, किस देश को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान?