Samsung Galaxy Z Fold 8: सैमसंग अपने अगले Galaxy Unpacked इवेंट में नए फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. यह इवेंट 22 जुलाई को लंदन में आयोजित किया जाएगा. इस दौरान कंपनी Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 जैसे नए फोल्डेबल फोन पेश कर सकती है. फोन के साथ कंपनी नए वियरेबल डिवाइस भी लॉन्च कर सकती है. इनमें Galaxy Watch Ultra का नया वर्जन और नए ईयरबड्स शामिल हो सकते हैं.
लॉन्च से पहले लीक हुई जानकारी
लॉन्च से पहले ही नए फोल्डेबल फोन की कई जानकारी ऑनलाइन सामने आ चुकी है. लीक रिपोर्ट्स में फोन के डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और कई फीचर्स का खुलासा हुआ है. ऐसे में लॉन्च इवेंट में बड़े सरप्राइज की उम्मीद कम है. सैमसंग के लॉन्च इनवाइट से भी संकेत मिल रहे हैं कि इस बार कंपनी डिजाइन में कुछ बदलाव करने वाली है.
पहली बार आ सकता है Galaxy Z Fold 8 Ultra
रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग अपनी Fold सीरीज में इस बार बड़ा बदलाव कर सकती है. सबसे ज्यादा चर्चा Galaxy Z Fold 8 Ultra की हो रही है. यह पहली बार हो सकता है जब कंपनी Fold सीरीज में Ultra मॉडल लेकर आएगी. यह फोन प्रीमियम यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा. इसमें बेहतर कैमरा, शानदार डिस्प्ले और नए AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
ज्यादा पतला और बेहतर डिजाइन
लीक तस्वीरों के अनुसार Galaxy Z Fold 8 पहले के मुकाबले ज्यादा पतला हो सकता है. कंपनी फोन के हिंज डिजाइन में भी सुधार कर सकती है, जिससे स्क्रीन के बीच दिखाई देने वाला फोल्ड कम नजर आएगा. इसके अलावा फोन का बाहरी डिस्प्ले पहले से ज्यादा चौड़ा हो सकता है. इससे फोन बंद होने पर भी इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा.
Galaxy Z Flip 8 में बड़ा कवर डिस्प्ले
Galaxy Z Flip 8 में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार इसका कवर डिस्प्ले पहले से बड़ा होगा, जिससे यूजर्स फोन खोले बिना ज्यादा ऐप्स और नोटिफिकेशन का इस्तेमाल कर पाएंगे. सैमसंग इस बार Flip सीरीज में AI फीचर्स पर भी ज्यादा ध्यान दे सकती है, जिससे छोटी स्क्रीन पर भी कई काम आसानी से किए जा सकेंगे.
मिलेगा नया प्रोसेसर और AI फीचर्स
नए फोल्डेबल फोन में Qualcomm का लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. इसके साथ Galaxy AI के नए फीचर्स भी दिए जा सकते हैं. सैमसंग पिछले कुछ समय से अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स में AI फीचर्स को बढ़ावा दे रही है. ऐसे में Fold और Flip सीरीज में भी नए AI टूल्स देखने को मिल सकते हैं.
कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड
Galaxy Z Fold 8 Ultra में कैमरा को लेकर सबसे बड़े बदलाव की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बार कैमरा सिस्टम को और बेहतर बना सकती है, ताकि यह दूसरे प्रीमियम स्मार्टफोन्स को टक्कर दे सके. वहीं Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 में भी कैमरा क्वालिटी और फोटो प्रोसेसिंग में सुधार देखने को मिल सकता है.
पतले फोल्डेबल फोन की रेस में Samsung
पिछले कुछ समय में चीनी कंपनियों ने काफी पतले फोल्डेबल फोन लॉन्च किए हैं. अब सैमसंग भी अपने नए फोल्डेबल डिवाइस के जरिए इस मुकाबले में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है. कंपनी नए मॉडल्स में पतला डिजाइन, बेहतर फीचर्स और प्रीमियम अनुभव देने पर जोर दे रही है.
ये भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप जीतते ही स्पेन पर हुई पैसों की बारिश, प्राइज मनी जानकर उड़ जाएंगे होश