कॉम्पैक्ट डिजाइन, प्रीमियम डिस्प्ले और 7000 mAh की बैटरी... OnePlus लॉन्च करने वाला है दमदार स्मार्टफोन, फीचर्स लीक

OnePlus 15T Features Leak: OnePlus ने हाल ही में अपनी 15 सीरीज के दो स्मार्टफोन OnePlus 15 और OnePlus 15R को लॉन्च किया है, लेकिन अब खबरें हैं कि इस सीरीज में तीसरा फोन भी जुड़ने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी OnePlus 15T पर काम कर रही है और इसे अगले साल की पहली छमाही में पेश किया जा सकता है.

Tech 7000 mAh battery OnePlus 15T is going to launch a powerful smartphone features leaked
Image Source: Social Media

OnePlus 15T Features Leak: OnePlus ने हाल ही में अपनी 15 सीरीज के दो स्मार्टफोन OnePlus 15 और OnePlus 15R को लॉन्च किया है, लेकिन अब खबरें हैं कि इस सीरीज में तीसरा फोन भी जुड़ने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी OnePlus 15T पर काम कर रही है और इसे अगले साल की पहली छमाही में पेश किया जा सकता है. माना जा रहा है कि यह फोन भारत में OnePlus 13s का सक्सेसर साबित होगा.

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 15T में 6.3 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 165Hz होगा. डिस्प्ले की यह स्पीड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर अनुभव देगी. फोन के फ्रेम में मेटल का इस्तेमाल किया जाएगा और इसमें 3D अल्ट्रा-सोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल होगा.

दमदार बैटरी और प्रोसेसर

OnePlus 15T को पावर देने के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो लंबे समय तक बैकअप प्रदान करेगी. रिपोर्ट के अनुसार, यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस और स्मूद मल्टीटास्किंग की गारंटी देगा.

कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी का नया अनुभव

कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. मेन कैमरा 50MP का होगा और साथ ही 50MP का टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है. इससे यूजर्स को हाई-क्वालिटी फोटो और जूमिंग के बेहतर विकल्प मिलेंगे.

एक्सेसरीज और लॉन्च योजना

रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus इस फोन के लिए मैग्नेटिक स्नैप केस भी लॉन्च कर सकती है, जो ग्रे और वॉइट कलर में उपलब्ध होगा. शुरुआत में फोन चीन में पेश किया जाएगा और बाद में इसे भारत में OnePlus 15s के नाम से लाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने इस पाकिस्तानी गेंदबाज को लगाई लताड़, बताया अपने जूते का धूल; जानें पूरा मामला