टीजर रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने फैंस को दिया सरप्राइज, ‘भूत बंगला’ की दिखाई खास झलक

Bhooth Bangla Teaser: साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘भूत बांग्ला’ एक खास वजह से चर्चा में है. इस फिल्म के जरिए निर्देशक प्रियदर्शन और अभिनेता अक्षय कुमार की मशहूर जोड़ी करीब 14 साल बाद फिर साथ काम करती नजर आएगी.

teaser release Akshay Kumar gave a surprise to the fans showed a special glimpse of Bhoot Bangla
Image Source: Social Media

Bhooth Bangla Teaser: साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘भूत बांग्ला’ एक खास वजह से चर्चा में है. इस फिल्म के जरिए निर्देशक प्रियदर्शन और अभिनेता अक्षय कुमार की मशहूर जोड़ी करीब 14 साल बाद फिर साथ काम करती नजर आएगी. दोनों ने पहले ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’ और ‘गरम मसाला’ जैसी कई लोकप्रिय कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी दर्शक खूब पसंद करते हैं.

बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण होगी. मेकर्स का कहना है कि फिल्म में पुराने दौर की क्लासिक कॉमेडी का अंदाज भी होगा और साथ ही आधुनिक तकनीक व नए अंदाज का तड़का भी देखने को मिलेगा. फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

कॉमेडी और हॉरर का नया मिश्रण

हाल ही में बताया गया है कि फिल्म का आधिकारिक टीजर जल्द रिलीज किया जाएगा. टीजर आने से पहले अक्षय कुमार ने अपने फैंस के लिए एक खास सरप्राइज दिया. उन्होंने फैन स्क्रीनिंग के जरिए फिल्म का एक्सक्लूसिव फर्स्ट लुक और एक छोटा प्रीव्यू दिखाया. इससे दर्शकों को फिल्म की हॉरर और कॉमेडी से भरी दुनिया की पहली झलक मिल गई. अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी भी साझा की है.

गाने ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा

फिल्म का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ रिलीज होते ही काफी लोकप्रिय हो गया है. यह गाना सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. गाने में फिल्म का मजेदार माहौल दिखता है और यह प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की पुरानी फिल्मों की याद भी दिलाता है.

मजबूत स्टार कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है. इसमें अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव नजर आएंगे. परेश रावल और राजपाल यादव की मौजूदगी से फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी की उम्मीद की जा रही है, जबकि तब्बू का किरदार कहानी में अलग रंग जोड़ सकता है.

कब रिलीज होगी फिल्म

‘भूत बांग्ला’ का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और केप ऑफ गुड फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं. फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- LPG की सप्लाई रुकी तो बंद हो सकते हैं मोबाइल टावर? जानें कॉलिंग और इंटरनेट पर कैसे पड़ेगा असर