T20 वर्ल्ड कप में कब और कहां होगा भारत का अगला मुकाबला, किस टीम से होगी भिड़ंत? पढ़ें सारी डिटेल्स

India Next Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की. 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 29 रन से जीत हासिल की.

team India Next Match in T20 World Cup 2026 ind vs nam
Image Source: ANI

India Next Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की. 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 29 रन से जीत हासिल की. इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दमदार प्रदर्शन किया. उनके बल्ले से 49 गेंदों में 84 रन निकले. हालांकि अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. वहीं गेंदबाजों ने भी अपना काम बखूबी किया और अमेरिका को मात्र 162 रन बनाने से रोक दिया. इसी के साथ अब टीम इंडिया अपनी नजरें दूसरी जीत पर गढ़ाए बैठी है. चलिए आपको टीम इंडिया के अगले मैच की पूरी डिटेल्स बताते हैं. 

कब और किसके साथ होगा अगला मुकाबला? 

टीम इंडिया का अलगा मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को नामीबिया के साथ है. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगा. मुकाबला शाम को 7 बजे से शुरू होगा. ग्रुप स्टेज में सभी टीमों को अपने ग्रुप की प्रत्येक टीम से एक-एक मैच खेलना है. यानी ग्रुप स्टेज में प्रत्येक टीम 4-4 मैच खेलेगी. बता दें कि भारत के साथ ग्रुप ए में पाकिस्तान, नीदरलैंड, यूएसए और नामीबिया है. 

भारतीय स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

नामीबिया स्क्वॉड

निकोल लौफ्टी, जान फ्रींलिंक, जेजे स्मिट, गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), बर्नार्ड स्कोलट्ज, मलन क्रूगर, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रम्पेलमैन, लॉरेन स्टीनकैंप, बेन शिकोंगो, जैन बोल्ट, डायलन लेचर, जैक ब्रैसल, मैक्स हिन्गो, विलियम पीटर.

पाकिस्तान ने बदला फैसला

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को खेले जाने वाले मैच को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा है. पहले पाकिस्तान की ओर से कहा गया कि वह भारत के साथ मैच खेलने के लिए मैदान पर नहीं उतरेगा. हालांकि अब पाकिस्तान ने अपने फैसले पर यूटर्न मार लिया है. लाहौर में आईसीसी के साथ हुई मीटिंग के बाद पाकिस्तान भारत के साथ मैच खेलने को राजी हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने आईसीसी के सामने कुछ शर्तें रखी थी, इनमें कुछ को स्वीकार कर लिया गया और कुछ को सिरे से खारिज कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैच विवाद में आसिम मुनीर की एंट्री! ट्रॉफी चोर नकवी ने की चापलूसी, भारत को दी गीदड़भभकी