आजकल कामकाजी जीवन में कई लोग ब्रेक टाइम में चाय के साथ सिगरेट का सेवन करना एक सामान्य आदत बना चुके हैं. कई बार ये आदत इतनी मजबूत हो जाती है कि लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा मानने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय और सिगरेट का ये साथ आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है?
क्यों बनता है ये खतरनाक कॉम्बिनेशन?
सिगरेट में पाया जाने वाला निकोटिन और चाय या कॉफी में मौजूद कैफीन दोनों ही शरीर पर असर डालते हैं. जब ये दोनों साथ में लेते हैं, तो कैफीन निकोटिन की प्रभावशीलता को बढ़ा देता है, जिससे शरीर को होने वाला नुकसान दोगुना हो जाता है. यह संयोजन न केवल फेफड़ों बल्कि पूरे शरीर के कई अंगों पर बुरा असर डालता है.
दिल की सेहत पर गंभीर प्रभाव
विशेषज्ञों के अनुसार, चाय-सिगरेट का मेल दिल की सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह होता है. निकोटिन और कैफीन दोनों मिलकर हार्ट रेट को बढ़ा देते हैं और रक्तचाप को असामान्य रूप से ऊपर ले जा सकते हैं. इससे हार्ट अटैक, कार्डियक एरिद्मिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
फेफड़ों और पेट पर भी पड़ता है असर
सिगरेट के धुएं में मौजूद हानिकारक तत्व फेफड़ों में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाते हैं, और चाय के साथ सेवन करने पर यह नुकसान और भी बढ़ जाता है. साथ ही, पेट की समस्याएं जैसे एसिडिटी, गैस, और अल्सर जैसी दिक्कतें भी सामने आने लगती हैं. लंबे समय तक इस आदत को जारी रखने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बना रहता है.
छोड़ना बन जाता है मुश्किल
जब निकोटिन और कैफीन साथ में शरीर में पहुंचते हैं तो यह दोनों एक-दूसरे की क्रेविंग बढ़ाते हैं. इस वजह से सिगरेट और चाय दोनों छोड़ना मुश्किल हो जाता है. इस आदत से बाहर निकलने के लिए धैर्य और सही तरीका अपनाना जरूरी होता है.
चाय की एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी
चाय में कई फायदेमंद तत्व जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रक्षा करते हैं. लेकिन स्मोकिंग के साथ चाय पीने पर ये न्यूट्रिएंट्स नष्ट हो जाते हैं और चाय के स्वास्थ्य लाभ खत्म हो जाते हैं. इसलिए, इस आदत को बदलना बेहद जरूरी है.
आदत कैसे छोड़ें: कुछ आसान टिप्स
धीरे-धीरे मात्रा घटाएं: सबसे पहले चाय की मात्रा कम करें, फिर धीरे-धीरे उसे पूरी तरह बंद करें.
सिगरेट की संख्या घटाएं: दिन भर में पीने वाली सिगरेट की संख्या धीरे-धीरे कम करें.
समर्थन लें: ऐसे लोगों से दूर रहें जो स्मोकिंग करते हों, ताकि आपकी आदत कमजोर हो सके.
स्वस्थ विकल्प अपनाएं: ब्रेक टाइम में हेल्दी ड्रिंक जैसे ग्रीन टी या हर्बल टी का सेवन करें.
ये भी पढ़ें: तनाव से चाहिए राहत? रात में अपनाएं ये 6 आदतें और पाएं मानसिक शांति और बेहतर नींद