Bedtime Habits To Reduce Stress: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव यानी स्ट्रेस हर किसी के जीवन का हिस्सा बन चुका है. कामकाजी जिम्मेदारियों, निजी जीवन की उलझनों, आर्थिक दबावों और रिश्तों में तनाव के कारण कई बार व्यक्ति लगातार मानसिक दबाव में जीता है. अगर इस तनाव को समय रहते संभाला न जाए, तो यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है.
हालांकि, दिनभर की दौड़भाग के बाद रात का समय एक ऐसा मौका होता है, जब हम खुद के लिए थोड़ा समय निकाल सकते हैं. अगर इस समय का सही उपयोग किया जाए, तो तनाव को नियंत्रित करना और नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाना संभव है. नीचे हम कुछ प्रभावी आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको रात के समय अपनानी चाहिए ताकि तनाव कम हो सके और मानसिक शांति मिल सके.
1. सोने से पहले ‘डिजिटल डिटॉक्स’ करें
ज्यादातर लोग दिन भर की थकान के बाद मोबाइल, टीवी या लैपटॉप का सहारा लेते हैं. लेकिन सोने से पहले इनका उपयोग मानसिक शांति के लिए हानिकारक हो सकता है. डिजिटल स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट हमारे दिमाग को सक्रिय बनाए रखती है, जिससे नींद आने में दिक्कत होती है और मस्तिष्क को आराम नहीं मिल पाता.
क्या करें?
सोने से कम से कम 30 से 60 मिनट पहले सभी डिजिटल डिवाइसेज को बंद कर दें. इसकी जगह कोई किताब पढ़ें, परिवार से हल्की-फुल्की बातचीत करें या धीमी रोशनी में बैठकर चाय-सूप का आनंद लें. लाइट्स को मंद या बंद करना भी शरीर को नींद के लिए तैयार करने में मदद करता है.
2. डीप ब्रीदिंग और मेडिटेशन से करें मन को शांत
दिनभर के तनाव को दिमाग से निकालने का एक बेहतरीन तरीका है डीप ब्रीदिंग (गहरी सांस लेना) और मेडिटेशन (ध्यान लगाना). इससे न केवल मानसिक तनाव कम होता है बल्कि नींद भी बेहतर आती है.
कैसे करें?
सोने से 10-15 मिनट पहले बिस्तर पर शांत बैठकर अपनी सांसों पर ध्यान दें. धीमे-धीमे सांस लें और छोड़ें. अगर आप चाहें तो Guided Meditation ऐप्स का सहारा भी ले सकते हैं. यह आदत ओवरथिंकिंग (ज्यादा सोचने) की प्रवृत्ति को भी नियंत्रित करती है.
3. अपने लिए 'मी टाइम' तय करें
रात के समय खुद के लिए कुछ पल निकालना जरूरी होता है, खासतौर पर अगर दिनभर का समय ऑफिस, परिवार या अन्य जिम्मेदारियों में गया हो. इस समय आप अपने शरीर और मन को खास देखभाल दे सकते हैं.
रूटीन में शामिल करें:
सर्दियों में हल्के गर्म और गर्मियों में हल्के ठंडे पानी से स्नान करें. स्किन केयर रूटीन अपनाएं, जैसे फेस वॉश, मॉइस्चराइज़र, या हफ्ते में दो बार फेस मास्क. भोजन ध्यान से और धीरे-धीरे करें. टीवी या मोबाइल के सामने खाने की बजाय माइंडफुल ईटिंग पर जोर दें.
4. जर्नलिंग: अपने विचारों को शब्दों में ढालें
अगर आपके दिमाग में ढेर सारे विचार घूम रहे हैं, तो उन्हें डायरी में लिख लेना मानसिक हल्कापन देता है. यह एक तरह की सेल्फ-थैरेपी है, जिसमें आप अपने दिल की बातें खुद से साझा करते हैं.
क्या लिख सकते हैं?
दिनभर की गतिविधियां, किस बात ने आपको परेशान किया किन चीजों के लिए आप आभारी (grateful) हैं कोई नेगेटिव विचार हो तो उसे लिखकर सामने लाना, इससे मानसिक स्पष्टता मिलती है. यह आदत ना सिर्फ तनाव कम करती है, बल्कि सोच को सकारात्मक दिशा भी देती है.
5. हल्का योग या स्ट्रेचिंग करें
शरीर में जमा थकान और जकड़न को दूर करने के लिए सोने से पहले हल्का योग या स्ट्रेचिंग बेहद लाभदायक होता है. यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और मांसपेशियों को रिलैक्स करता है.
कुछ आसान योग आसन:
6. नींद का समय तय करें और उसका पालन करें
तनाव का एक बड़ा कारण है, अनियमित नींद. रात को देर तक मोबाइल स्क्रॉल करना, OTT प्लेटफॉर्म पर शो binge-watch करना या देर से काम खत्म करना हमारी नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करता है.
क्या करें?
रोज़ एक निश्चित समय पर सोने और उठने की आदत डालें. अगर नींद नहीं आ रही हो तो मोबाइल की बजाय कोई किताब पढ़ें या आरामदायक संगीत सुनें. सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें और मॉर्निंग रूटीन को फॉलो करें, जैसे सूरज की रोशनी में कुछ समय बिताना, हल्का योग या वॉक.
यह भी पढ़ें- OMG! घड़ी, नट-बोल्ट, तावीज और... युवक के पेट से निकला ये सामान, देखकर डॉक्टर्स के भी उड़ गए होश