Tata ने करा दी बल्ले-बल्ले! Safari और Harrier के अपडेट फीचर्स ला रही कंपनी; कीमत भी होगी कम

भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स SUV सेगमेंट में एक बार फिर हलचल मचाने को तैयार है. टाटा अपनी दो पॉपुलर SUVs — सफारी और हैरियर के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है, जिन्हें इसी वित्तीय वर्ष में बाजार में उतारने की योजना है.

Tata soon to be launched safari and harrier updated model in a budget range
Image Source: TATA

भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स SUV सेगमेंट में एक बार फिर हलचल मचाने को तैयार है. टाटा अपनी दो पॉपुलर SUVs — सफारी और हैरियर के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है, जिन्हें इसी वित्तीय वर्ष में बाजार में उतारने की योजना है. खास बात यह है कि पहली बार इन दोनों SUVs को पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ पेश किया जाएगा.

पहली बार पेट्रोल में आएंगी सफारी और हैरियर

अब तक केवल डीजल इंजन में उपलब्ध रही ये दोनों दमदार गाड़ियां अब पेट्रोल विकल्प के साथ भी आएंगी. 1.5-लीटर TGDi पेट्रोल इंजन से लैस ये SUV लगभग 168 bhp की पावर और 280 Nm टॉर्क जनरेट करेंगी. इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया जाएगा.

कीमत में आएगा अंतर

पेट्रोल वर्जन की कीमत डीजल वेरिएंट से करीब ₹1 लाख तक कम हो सकती है, जिससे यह मिड-सेगमेंट SUV खरीदारों के लिए एक ज्यादा किफायती विकल्प बन सकती है.

सिर्फ मेकओवर नहीं, मिलेगा नया पावर

हाल के महीनों में सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट मॉडल्स को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. कंपनी ने यह स्पष्ट किया है कि यह केवल कॉस्मेटिक अपडेट नहीं होगा, बल्कि इंजन और फीचर्स दोनों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.

टाटा कर्व से प्रेरित इंजन सेटअप

गौरतलब है कि टाटा मोटर्स पहले ही टाटा कर्व में 1.2-लीटर TGDi पेट्रोल इंजन दे रही है, जो 118 bhp की पावर और 170 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसमें भी 6-स्पीड मैनुअल और DCT गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं. अब इसी तरह का उन्नत इंजन सेटअप सफारी और हैरियर में भी देखने को मिलेगा, लेकिन ज्यादा पावर के साथ.

फीचर्स में मिलेगा लेवल-2 ADAS

फेसलिफ्ट मॉडल्स में सबसे बड़ा टेक्नोलॉजिकल बदलाव होगा लेवल-2 ADAS सिस्टम का इंटीग्रेशन. यह एडवांस सेफ्टी सिस्टम सफारी और हैरियर को सेगमेंट में और भी प्रतिस्पर्धी बना देगा.

EV लॉन्च से मिलेगा डिजाइन हिंट

डिजाइन अपडेट की झलक हमें 3 जून को लॉन्च होने वाली हैरियर EV से मिल सकती है. माना जा रहा है कि EV में दिखने वाला नया स्टाइल सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में भी इस्तेमाल किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 400 km रेंज, मिनटों में 80 प्रतिशत चार्ज; Tata की इस ईवी कार पर मिल रहा है 1 लाख तक का डिस्काउंट