Tata Punch Facelift Launch: कार खरीदना चाहचे हैं? किसी नए वेरिएंट का इंतजार है, तो ये खबर आपके लिए काफी शानदार साबित हो सकती है. दरअसल टाटा मोटर्स ने नई पंच फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च कर दिया है. पुराना मॉडल साल 2021 में अक्टूबर के महीने में लाया गया था. सालों बाद एक बार फिर कंपनी नया मॉडल लाई है.
नई कार नया वेरिएंट और नई चीजें. इस कार में मिलने वाले अपडेट काफी शानदार और खान होने वाले हैं. कहा जा रहा है कि कई बड़े और बेहतरीन बदलाव आप सभी को इस वेरिएंट में मिलने वाले हैं. इसमें कोई दो राय नहीं कि पहले वाले से और भी अधिक पावरफुल इंजर इस कार में ग्राहक को मिलेगा. आइए डिटेल में एक नजर कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन की ओर भी डाल लेते हैं.
कितनी होगी नई टाटा पंच की कीमत (Tata Punch Facelift Price)
टाटा पंच को भारतीय बाजार में बजट कीमत में लाया गया है. इच्छुक ग्राहक 5.59 लाख एक्स शोरूम प्राइस में कार की खरीदारी कर सकते हैं. खास बात है कि ये भारत की पहली iCNG AMT SUV है. खूबियां की बात करें तो ये महज 11.1 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. ये लॉन्चिंग काफी बदलावों के बाद की गई है. जाहिर है ग्राहक को भी ये बदलाव देखने को मिलेंगे. कार में 10.25 इंच की बड़ी टचसक्रीन भी दिए गए हैं. टाटा के चमकते हुए लोगो वाला नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. स्क्रीन के नीचे टच वाले AC कंट्रोल दिए गए हैं, जिससे कार के अंदर का नजारा काफी मॉडर्न लगता है.
सेफ्टी फीचर्स भी है खास
कार के सेफ्टी फीचर्स की अगर बात की जाए तो इसमें 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. ECS यानी इलेक्ट्रिक स्टेबिलीटी कंट्रोल, ABS, TMPS जिसकी मदद से आप टायर के प्रेशर को आसानी से चेक कर सकते हैं. 360 डिग्री कैमरा और कार में पार्किंग सेंसर मौजूद हैं. 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन, 88PS पावर. जैसे खास फीचर मिलने वाले हैं. 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है.
यह भी पढ़ें: हाई-टेक फीचर्स, दमदार परफॉर्मेंस... इस दिन लॉन्च होगी Tata Punch Facelift; जानें कार की खासियत