टाटा अल्ट्रोज़ 2025 फेसलिफ्ट लॉन्च, शानदार लुक्स, जबरदस्त फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ वापसी

भारतीय ऑटो बाजार में टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक Altroz का फेसलिफ्ट वर्जन पेश कर दिया है. साल 2020 में पहली बार लॉन्च होने के बाद, अब इस गाड़ी को पहला बड़ा अपडेट मिला है.

Tata Altroz 2025 Facelift launch know price and specifications details here
Image Source: Social Media

भारतीय ऑटो बाजार में टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक Altroz का फेसलिफ्ट वर्जन पेश कर दिया है. साल 2020 में पहली बार लॉन्च होने के बाद, अब इस गाड़ी को पहला बड़ा अपडेट मिला है. नए लुक और एडवांस फीचर्स से लैस, 2025 Altroz Facelift को पांच नए वेरिएंट्स में उतारा गया है. Smart, Pure, Creative, Accomplished S और Accomplished Plus S.

धांसू फीचर्स से लैस 


 फीचर्स की बात करें तो नई Altroz अब और भी ज्यादा सेफ और स्मार्ट हो गई है. इसमें मिलते हैं. 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP), 3-पॉइंट ELR सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्मार्ट डिजिटल स्टीयरिंग व्हील, रिमोट कीलेस एंट्री,मल्टी ड्राइव मोड्स, और आइडल स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स.

इंजन और परफॉर्मेंस


टाटा अल्ट्रोज़ फेसलिफ्ट में 1.2 लीटर का Revotron पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 200Nm टॉर्क पैदा करता है. यह कार सिर्फ 12.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है. इसमें तीन ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं. 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड ऑटोमैटिक, 6-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक.

कलर ऑप्शन और बूट स्पेस

Altroz Facelift को कुल 5 रंगों में पेश किया गया है. पेट्रोल और डीज़ल वेरिएंट में 345 लीटर का बूट स्पेस CNG वेरिएंट में 210 लीटर बूट स्पेस उपलब्ध है. बता दें कि नई अल्ट्रोज़ में अब पहले से ज्यादा प्रीमियम टच है. एक्सटीरियर: नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर, ड्यूल टोन 16-इंच अलॉय व्हील्स, और फ्लश डोर हैंडल जो सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं.

इंटीरियर: डुअल 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जिंग, Android Auto व Apple CarPlay, क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर और नई डिजाइन की सीटें एडिशनल थाई सपोर्ट के साथ.

कीमत और बुकिंग

  • शुरुआती कीमत: ₹6.89 लाख (एक्स-शोरूम)
  • टॉप वेरिएंट कीमत: ₹11.29 लाख (एक्स-शोरूम)
  • बुकिंग की शुरुआत 2 जून 2025 से होगी. हालांकि डिलीवरी की तारीख कंपनी ने अभी तक घोषित नहीं की है.

किससे है मुकाबला?
इस रेंज में Tata Altroz फेसलिफ्ट का सीधा मुकाबला होगा. Maruti Suzuki Baleno, Hyundai i20, Toyota Glanza से.

यह भी पढ़ें: Tata ने करा दी बल्ले-बल्ले! Safari और Harrier के अपडेट फीचर्स ला रही कंपनी; कीमत भी होगी कम