बिग बॉस 19 भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन इस सीजन के दौरान उठे मुद्दे आज भी सुर्खियों में हैं. घर के टास्क, बहसें और रिश्तों के उतार-चढ़ाव ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. इन्हीं चर्चाओं के बीच अब तान्या मित्तल एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. मालती चाहर द्वारा लगाए गए उस आरोप पर अब तान्या ने खुलकर अपनी बात रखी है, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने सिंगर- कंपोज़र अमाल मलिक की तस्वीर को किस किया था.
एक इंटरव्यू में तान्या मित्तल ने इस आरोप पर साफ कहा कि अगर उन्होंने सच में अमाल मलिक की तस्वीर को किस किया होता या उन्हें पसंद करतीं, तो वह इसे किसी से छिपाती नहीं. तान्या ने कहा अगर मैंने किस किया होता और अगर मुझे उनसे प्यार होता तो मैं किसी से डरती नहीं. मैं किसी चीज़ को छिपाने वालों में से नहीं हूं. फरहाना से दोस्ती निभाते हुए मैं कभी नहीं डरी, तो प्यार होता तो ऑन स्क्रीन किस करके भी आ जाती कि हां, मुझे प्यार है. जब प्यार ही नहीं, तो मैं ऐसा क्यों करूंगी? तान्या के इस बयान से साफ है कि वह इस पूरे मामले को गलतफहमी मानती हैं और इसे बेवजह फैलाया गया मुद्दा बताती हैं.
तान्या की दिल की बात: "मुझे एक परिवार चाहिए"
बातचीत के दौरान तान्या ने अपनी पर्सनल लाइफ और इच्छाओं का भी खुलकर जिक्र किया.उन्होंने कहा मेरे अंदर हमेशा से फैमिली बनाने की इच्छा रही है. मैं अकेले बहुत थक चुकी हूं. घर के काम करते हुए भी मैं सोचती हूं कि काश मेरी सासू मां होतीं जिन्हें मैं अपना वीडियो दिखाकर खुश करती. कई साल हो गए किसी ने मेरे लिए खड़ा होकर लड़ाई नहीं की. अपने माता-पिता से भी मैं ज्यादा कुछ नहीं कहती. कभी उन्हें नहीं बताया कि किसी ने मेरे साथ गलत किया. तान्या की ये बातें सुनकर यह साफ समझ आता है कि बिग बॉस का सफर उनके लिए जितना ग्लैमरस था, उतना ही इमोशनल और थकाने वाला भी.
टॉप 5 में पहुंचीं, लेकिन रिश्तों में आई दूरी
तान्या मित्तल बिग बॉस 19 की टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में शामिल रहीं और चौथे नंबर पर बाहर आईं. घर से बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी दोस्त नीलम गिरी को अनफॉलो भी कर दिया. तान्या का कहना है कि शो में उन्हें कई बातें सुननी पड़ीं और वह अब भी मानसिक रूप से परेशान हैं. उन्होंने यह भी बताया कि शो के बाद से उन्हें नींद पूरी नहीं होती और वे अब भी घर के माहौल से बाहर आने की कोशिश कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: हम बस नंबर लगाते रह गए, ये डकैत गोरी मैम को एक झटके में लेके उड़ गओ; ये सीन देख हप्पू सिंह का छलका दर्द