हम बस नंबर लगाते रह गए, ये डकैत गोरी मैम को एक झटके में लेके उड़ गओ; ये सीन देख हप्पू सिंह का छलका दर्द

आदित्य धर की नई फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचा रही है कि हर तरफ बस इसी फिल्म की चर्चा है. रिलीज के छह दिन बाद भी सिनेमाघरों में भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही. कहानी, एक्शन, स्टारकास्ट सभी ने दर्शकों को बांधे रखा है.

Bhabi Ji Ghar par hai happu singh Funny reaction on dhurandhar movie
Image Source: Social Media

आदित्य धर की नई फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचा रही है कि हर तरफ बस इसी फिल्म की चर्चा है. रिलीज के छह दिन बाद भी सिनेमाघरों में भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही. कहानी, एक्शन, स्टारकास्ट सभी ने दर्शकों को बांधे रखा है. इसी बीच टीवी की मशहूर अभिनेत्री सोम्या टंडन भी अपने छोटे लेकिन दमदार रोल की वजह से चर्चा में आ गई हैं. और मज़ेदार बात यह है कि उनके इस लुक को देखकर ‘भाभी जी घर पर हैं’ के हप्पू सिंह यानी योगेश त्रिपाठी का दिल टूट गया है.

सोम्या टंडन को दर्शक भाभी जी के रूप में खूब पसंद करते आए हैं. वहीं योगेश त्रिपाठी, हप्पू सिंह बनकर हमेशा उन पर फ़िदा नज़र आते हैं और उन्हें प्यार से ‘गोरी मैम’ बुलाते हैं. ठीक उसी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को ध्यान में रखते हुए योगेश ने सोशल मीडिया पर एक मीम पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सोम्या की तस्वीर के साथ मज़ेदार कैप्शन लिखा ये डकैत गोरी मैम को एक झटके में लेके उड़ गओ... हम बस नंबर लगाते रह गए. बुंदेली तर्ज पर लिखा गया यह कैप्शन देखते ही देखते वायरल हो गया और फैन्स ने भी इस पर खूब मज़े लिए. कई लोगों ने कमेंट करते हुए हप्पू सिंह के ‘दिल टूटने’ पर हंसते हुए सांत्वना भी दी.

धुरंधर में छोटा रोल, लेकिन प्रभाव बड़ा

सोम्या टंडन, टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी स्टार, ने ‘धुरंधर’ में एक महत्वपूर्ण लेकिन सीमित स्क्रीन-टाइम वाला रोल निभाया है. वे फिल्म में रहमान डकैत की पत्नी के किरदार में नज़र आती हैं और अक्षय खन्ना के साथ उनकी कैमिस्ट्री शानदार जमी है. भले ही उनका किरदार छोटा था, लेकिन दर्शकों पर गहरा असर छोड़ गया. वहीं अक्षय खन्ना का पूरा परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोर रहा है. रणवीर सिंह और सारा अर्जुन ने फिल्म में लीड रोल निभाया है, जबकि संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकारों ने अपने इंटेंस किरदारों से कहानी को और भी मजबूत बनाया है.

छह दिनों में 180 करोड़ का धमाका

‘धुरंधर’ इस वक्त अपने गोल्डन रन पर है. रिलीज के महज छह दिनों में फिल्म ने 180 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल कर रही है. एक्शन और जासूसी से भरपूर इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक भारतीय जासूस पाकिस्तानी माफिया नेटवर्क में घुसकर आतंकी तंत्र को अंदर से ढहा देता है. फिल्म का टेंशन, ट्विस्ट और टेक्निकल ट्रीटमेंट दर्शकों को सीट से उठने नहीं देता. फिल्म की अपार सफलता को देखते हुए मेकर्स ने उसके अगले पार्ट की भी घोषणा कर दी है, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा.

यह भी पढ़ें: 'घुसपैठियों को डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट करेंगे...' अमित शाह ने लोकसभा में बताई सरकार की पॉलिसी