रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में तकरीबन डेढ़ महीने का सफर तय करने के बाद अभिनेता जीशान कादरी को कम वोट मिलने के कारण घर से बाहर होना पड़ा. ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फेम जीशान की विदाई से घर का माहौल भावुक हो गया, लेकिन इस बीच उनकी सबसे करीबी दोस्त मानी जाने वाली तान्या मित्तल के रिएक्शन ने फैंस को चौंका दिया है.
जीशान के एविक्शन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह सभी घरवालों से गले मिलते और अलविदा कहते दिख रहे हैं. ज्यादातर कंटेस्टेंट्स इस दौरान भावुक नजर आए, लेकिन तान्या का चेहरा अलग ही कहानी कह रहा था. उन्होंने जीशान की मौजूदगी में ही मुस्कुराते हुए कहा – “मुझे पता था नीलम नहीं जाएगी.” इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, क्योंकि तान्या अक्सर जीशान को अपना "बड़ा भाई" बताया करती थीं.
फैंस का गुस्सा फूटा
तान्या के इस रिएक्शन को लेकर दर्शकों में नाराजगी देखने को मिल रही है. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें “मतलबी” और “सबसे फेक कंटेस्टेंट” तक करार दिया. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि तान्या का यह व्यवहार उनके असली चेहरे को सामने लाता है.
कैसे हुआ नॉमिनेशन?
बीते हफ्ते हुए नॉमिनेशन टास्क में अभिषेक बजाज और उनकी गैंग ने जीशान को टारगेट किया था. इसके बाद उन्हें दर्शकों का समर्थन नहीं मिल पाया और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया. वहीं, इसी नॉमिनेशन में तान्या की दोस्त नीलम का नाम भी था, जिसे लेकर फैंस को लग रहा था कि वो बाहर हो सकती हैं. लेकिन नीलम को बचा देख तान्या का खुशी जताना जीशान के समर्थकों को रास नहीं आया.
वीकेंड का वार: सलमान की डांट
इस हफ्ते के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने भी अपनी मौजूदगी से घरवालों की क्लास लगाई. उन्होंने अभिषेक बजाज को कप्तानी टास्क के दौरान गलत फैसला लेने के लिए फटकारा और गौरव खन्ना को सही ठहराया. इसके अलावा उन्होंने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती और नेहल को भी उनके ढीले गेम के लिए डांटा.
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन का 83वां जन्मदिन आज, 'जलसा' के बाहर फैंस की भीड़; बोले- जीवन भर की याद...