बैंक FD से हर महीने 54 लाख कमाई, करोड़ों के जेवर... कितने अमीर हैं तमिलनाडु के नए CM थलापति विजय?

Thalapathy Vijay Net Worth: तमिलनाडु में रविवार की सुबह नई राजनीतिक हवा चली, जब थलपति विजय ने मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली. ये उनके करियर की एक नई पारी है, जो फिल्मों के सुपरस्टार से सीधे राजनीति के शीर्ष पर पहुँचने की कहानी है.

Tamil Nadu new CM Thalapathy Vijay Net Worth and Investment Portfolio
Image Source: Social Media

Thalapathy Vijay Net Worth: तमिलनाडु में रविवार की सुबह नई राजनीतिक हवा चली, जब थलपति विजय ने मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली. ये उनके करियर की एक नई पारी है, जो फिल्मों के सुपरस्टार से सीधे राजनीति के शीर्ष पर पहुँचने की कहानी है. विजय अब तमिलनाडु की नई सरकार का नेतृत्व करेंगे और फुल टाइम राजनीतिज्ञ के रूप में अपने राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

मुख्यमंत्री के तौर पर वेतन और सुविधाएं

थलपति विजय को मुख्यमंत्री के रूप में करीब 2.85 लाख रुपये मासिक वेतन मिलेगा, साथ ही विधायक भत्ते और तमाम अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी. हालांकि, उनके असली आय स्रोत फिल्म इंडस्ट्री में हैं, जहां उनकी फीस करोड़ों में होती है. फिल्मों के अलावा अन्य आय स्रोतों से भी विजय की कमाई सालाना करोड़ों रुपये में है.

648 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

विजय की नेटवर्थ 600 करोड़ रुपये से ऊपर है. उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी चल-अचल संपत्ति की कुल वैल्यू 648 करोड़ रुपये तक है. इस संपत्ति में कर्ज लगभग 7 करोड़ रुपये का है. उनकी आर्थिक स्थिति उन्हें साउथ इंडियन सिनेमा के सबसे अमीर एक्टर्स की सूची में शामिल करती है.

बैंक FD से हर महीने लाखों की कमाई

थलपति विजय ने बैंक में मोटी रकम जमा कर रखी है. उनके एफिडेविट के अनुसार, बैंक खातों में कुल 230 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हैं. इसके अलावा, उन्होंने अलग-अलग बैंकों में 100 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करा रखी है, जिससे उन्हें हर महीने करीब 54 लाख रुपये ब्याज के रूप में मिलते हैं.

  • देश के सबसे बड़े बैंक SBI में 15 करोड़ की FD
  • Axis बैंक में 40 करोड़ रुपये की FD
  • HDFC बैंक में 20 करोड़ रुपये की FD
  • इंडियन ओवरसीज बैंक में 25 करोड़ की FD

शेयर मार्केट और निवेश

विजय ने शेयर मार्केट में भी निवेश किया है, हालांकि यह राशि FD की तुलना में कम है. उनके पोर्टफोलियो में सबसे बड़ा निवेश जया नागा प्रॉपर्टी में है, करीब 19 लाख रुपये का. इसके अलावा, उन्होंने इंडियन ओवरीज और सन पेपर मिल में भी निवेश किया है. उनके नाम पर कोई LIC पॉलिसी नहीं है.

कितने हैं जेवर और कीमती सामान?

थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता के पास करोड़ों रुपये के गहने हैं. विजय के पास 1 करोड़ रुपये की गोल्ड ज्वैलरी और 15 लाख रुपये की चांदी है. उनकी पत्नी के पास 3.13 किलो सोना, 2 किलो चांदी और 134.9 कैरेट डायमंड हैं. इनकी कुल वैल्यू लगभग 5.4 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: Gold Rate: पीएम मोदी की अपील के बाद सोने की कीमतों में आई गिरावट, जानें गोल्ड और चांदी का ताजा भाव