जिस कोलंबो के स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत, जानें उस ग्राउंड में टीम इंडिया का कैसा है रिकॉर्ड

IND VS PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एक बड़ा मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें होंगी. इस स्टेडियम में इससे पहले दोनों टीमें सिर्फ एक बार भिड़ चुकी हैं, जबकि अन्य टीमों से भारत ने यहां 15 और पाकिस्तान ने 7 मैच खेले हैं.

t20 world cup 2026 ind vs pak Team India record at the Colombo stadium where India and Pakistan will clash
Image Source: Freepik

IND VS PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एक बड़ा मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें होंगी. इस स्टेडियम में इससे पहले दोनों टीमें सिर्फ एक बार भिड़ चुकी हैं, जबकि अन्य टीमों से भारत ने यहां 15 और पाकिस्तान ने 7 मैच खेले हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस अहम मुकाबले से पहले, जानिए दोनों टीमों का इस मैदान पर टी20 रिकॉर्ड कैसा रहा है.

भारत का आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 रिकॉर्ड

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने अब तक 15 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से 11 मैचों में जीत मिली है. इनमें 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ जीत भी शामिल है, जब भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.

भारत ने यहां 4 मैच हारे हैं, जिनमें से 3 बार मेज़बान श्रीलंका और एक बार ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया है. शिखर धवन यहां भारत के लिए सबसे ज्यादा 284 रन बना चुके हैं, जबकि युजवेंद्र चहल ने 12 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.

पाकिस्तान का आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 रिकॉर्ड

पाकिस्तान ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में कुल 7 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से 5 में जीत मिली है और 2 मैच हारे हैं. पाकिस्तान ने यहां 3 बार श्रीलंका, और एक-एक बार ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को हराया है. पाकिस्तान के लिए यहां सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज उमर अकमल हैं, जिन्होंने 182 रन बनाए हैं. वहीं, सईद अजमल ने यहां 8 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है.

टीम इंडिया का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज.

पाकिस्तान का स्क्वॉड

सलमान अली आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, उस्मान तारिक, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान और उस्मान खान.

ये भी पढ़ें- महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, जानें कब है पूजा मुहूर्त और व्रत पारण समय