Rohit Sharma Practice: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में रोहित शानदार स्ट्रेट ड्राइव, कवर ड्राइव और बड़े शॉट्स लगाते दिखाई दे रहे हैं.
भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी, जिसमें रोहित शर्मा भारतीय टीम का हिस्सा होंगे.
14 जुलाई से शुरू होगी वनडे सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी. इस सीरीज में सभी की नजर रोहित शर्मा पर रहेगी. चूंकि अब वह केवल वनडे क्रिकेट खेलते हैं, इसलिए हर बड़ी सीरीज उनके लिए काफी अहम मानी जा रही है. इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना रोहित के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होगा. ऐसे में उन्होंने पहले से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं.
Rohit Sharma arrived in England straight from his vacation and began batting practice ahead of the upcoming ODI series against England.🔥
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) July 6, 2026
The owner of England coming @ImRo45 🐐 pic.twitter.com/F3VWhTdQsC
नेट्स में दिखा हिटमैन का पुराना अंदाज
अभ्यास के दौरान रोहित शर्मा पूरे आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करते नजर आए. उन्होंने कई शानदार शॉट लगाए और अच्छी लय में दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं. क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ रोहित एक बार फिर अपने पुराने "हिटमैन" अंदाज में बल्लेबाजी करेंगे और बड़ी पारी खेलेंगे.
साल 2026 अब तक नहीं रहा खास
रोहित शर्मा के लिए साल 2026 अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. कई मुकाबलों में वह बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके हैं. इसी वजह से उनके प्रदर्शन को लेकर लगातार चर्चा होती रही है.
चूंकि 2027 वनडे विश्व कप भी ज्यादा दूर नहीं है, इसलिए आने वाली हर सीरीज उनके लिए काफी अहम मानी जा रही है. अच्छी बल्लेबाजी उनके आत्मविश्वास के साथ-साथ टीम के लिए भी फायदेमंद होगी.
अफगानिस्तान के खिलाफ कैसा रहा प्रदर्शन?
हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. उन्होंने तीन मैचों में कुल 204 रन बनाए. पहले मैच में उन्होंने 16 रन बनाए, दूसरे मुकाबले में 48 रन की पारी खेली और तीसरे मैच में शानदार 79 रन बनाकर अपनी लय में लौटने के संकेत दिए. हालांकि, फैंस उनसे हर मैच में बड़ी और मैच जिताने वाली पारी की उम्मीद करते हैं.
आईपीएल 2026 में भी चोट बनी परेशानी
आईपीएल 2026 भी रोहित शर्मा के लिए पूरी तरह सफल नहीं रहा. टूर्नामेंट के दौरान उन्हें चोट का सामना करना पड़ा, जिसके कारण वह सभी मुकाबले नहीं खेल सके. उन्होंने नौ मैचों में 283 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 35.37 और स्ट्राइक रेट 157.22 रहा. उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए, लेकिन चोट की वजह से उनका सीजन अधूरा रह गया.
ये भी पढ़े- पापा विधायक हैं, फिर भी... नितिन नवीन की छात्र जीवन की कहानी वायरल, पीएम मोदी ने भी की सराहना