1xBet बेटिंग मामले में खिलाड़ियों-अभिनेताओं के खिलाफ सख्ती, बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में ED

1xBet Betting Case: ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है. इस हाई-प्रोफाइल केस में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) खिलाड़ियों और फिल्मी सितारों की करोड़ों रुपये की संपत्ति अटैच करने की तैयारी में है.

Strict action against players and actors in the 1xBet betting case property will be confiscated
Image Source: ANI/ File

1xBet Betting Case: ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है. इस हाई-प्रोफाइल केस में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) खिलाड़ियों और फिल्मी सितारों की करोड़ों रुपये की संपत्ति अटैच करने की तैयारी में है. सूत्रों के अनुसार, ईडी यह कदम जल्द ही उठाएगी और इसके बाद मामले में चार्जशीट भी दाखिल की जाएगी.

ईडी की जांच में यह सामने आया है कि 1xBet के प्रचार के बदले में मिली फीस से कई हस्तियों ने महंगी प्रॉपर्टी खरीदी, जिसे एजेंसी "अपराध की आय" यानी proceeds of crime मान रही है. इस मामले में कुछ संपत्तियां विदेशों में होने की भी आशंका है, जिस पर जांच एजेंसियों की नजर बनी हुई है.

किन हस्तियों से हो चुकी है पूछताछ?

  • क्रिकेटर्स: युवराज सिंह, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और शिखर धवन
  • फिल्मी सितारे: सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती और अंकुश हजरा

इन सभी से ईडी ने पूछताछ की है. वहीं, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, जो 1xBet की India Ambassador रह चुकी हैं, ईडी के समन के बावजूद विदेश में होने के चलते पेश नहीं हुईं.

सिर्फ प्रचार नहीं, पैसे का रास्ता भी है संदिग्ध

यह केस अब केवल प्रचार तक सीमित नहीं रह गया है. ईडी अब यह भी खंगाल रही है कि सितारों को भुगतान कैसे किया गया, क्या कोई हवाला चैनल इस्तेमाल हुआ? क्या विदेशी बैंक खाते या क्रिप्टोकरेंसी का सहारा लिया गया?

1xBet पर बैन और यूजर बेस

1xBet भारत में 22 करोड़ से ज्यादा यूजर्स वाला एक बड़ा ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म रहा है. हाल ही में केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग प्लेटफॉर्म्स पर सख्त कार्रवाई करते हुए इन्हें बैन कर दिया है.

बड़ा सवाल, किसने क्या बढ़ावा दिया?

  • ईडी की जांच अब इस पर केंद्रित है कि
  • किन-किन हस्तियों ने 1xBet का प्रचार किया?
  • प्रचार की गहराई क्या थी, सिर्फ विज्ञापन या इन्वेस्टमेंट भी?

प्रचार की फीस किन माध्यमों से ली गई?

क्या किसी हस्ती को पता था कि वह जिस प्लेटफॉर्म को बढ़ावा दे रहे हैं, वह गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल है?

यह भी पढ़ें- कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 14 लाख के इनामी तीन नक्सली ढेर; हथियार बरामद