Fuel Crisis Live News: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत में कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं. खासकर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस को लेकर लोग चिंता में हैं. कहीं कमी की बात हो रही है, तो कहीं कीमत बढ़ने की चर्चा चल रही है.
लेकिन सरकार ने इन सभी बातों को साफ तौर पर गलत बताया है. शुक्रवार (27 मार्च 2026) को सरकार ने कहा कि देश में तेल या गैस की कोई कमी नहीं है और अगले 2 महीने के लिए पूरी सप्लाई पहले से तय है.
नागरिक सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील
सरकार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं. साथ ही यह भी कहा गया कि पिछले कुछ दिनों से पहले एलपीजी और अब पेट्रोल-डीजल को लेकर बेवजह डर फैलाया जा रहा है, जबकि असल में ऐसी कोई समस्या नहीं है.
#WATCH | Delhi: Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), Ministry of Petroleum & Natural Gas, says, "... The conflict in the Middle East has affected India’s supplies of crude oil, LPG, and LNG. Crude prices, along with other petroleum products, have risen in… pic.twitter.com/EcnE9UlA0K
— ANI (@ANI) March 27, 2026
लॉकडाउन की खबरों पर भी सफाई
सरकार ने लॉकडाउन को लेकर भी स्थिति साफ की. कहा गया कि देश में लॉकडाउन लगाने का कोई प्लान नहीं है और इस पर कोई विचार भी नहीं किया जा रहा है.
देश में पर्याप्त तेल मौजूद
सरकार के अनुसार, देश में करीब 1 लाख पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से 91 हजार सरकारी कंपनियों के हैं. तेल की सप्लाई पूरी तरह ठीक है और कहीं कोई कमी नहीं है. सरकार ने यह भी कहा कि सिर्फ 2 महीने का ही नहीं, बल्कि उससे ज्यादा का स्टॉक भी उपलब्ध है. यानी लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, देश में ईंधन की पूरी व्यवस्था बनी हुई है.
ये भी पढ़ें- देश में लॉकडाउन लगेगा या नहीं? सरकार ने दे दिया जवाब, हरदीप सिंह पुरी ने बताई कैसी है तैयारी