सावधान! क्या आपका पावर बैंक बन चुका है चलता-फिरता बम? इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Powerbank: आजकल पावर बैंक एक ऐसी चीज़ बन चुकी है, जिसके बिना हम अपनी दिनचर्या की कल्पना भी नहीं कर सकते. यह छोटा सा गैजेट हमें हमारे स्मार्टफोन को चार्ज करने में मदद करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके लिए खतरे की घंटी भी हो सकता है?

Spot these 5 signs in your power bank It s a ticking time bomb
Meta AI

Powerbank: आजकल पावर बैंक एक ऐसी चीज़ बन चुकी है, जिसके बिना हम अपनी दिनचर्या की कल्पना भी नहीं कर सकते. यह छोटा सा गैजेट हमें हमारे स्मार्टफोन को चार्ज करने में मदद करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके लिए खतरे की घंटी भी हो सकता है? अगर आप अपने पावर बैंक को लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे हैं या उसमें कुछ असामान्य बदलाव देख रहे हैं, तो आपको सतर्क रहने की ज़रूरत है. यहां हम आपको बताएंगे उन 5 संकेतों के बारे में, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है.

बैटरी का फूलना 

यदि आपके पावर बैंक का बॉडी हिस्सा हल्का सा फूलने लगे या बीच में कोई उभार दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज न करें. इसका मतलब है कि अंदर की बैटरी डैमेज हो चुकी है, और इस स्थिति में बैटरी से गैस बनना शुरू हो जाती है. ओवरहीटिंग के कारण, इसका फटने का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए.

चार्जिंग के दौरान अत्यधिक गर्मी 

चार्ज करते समय यदि आपका पावर बैंक असामान्य रूप से गर्म होने लगे, तो यह एक संकेत है कि अंदर कुछ गड़बड़ है. सामान्य तौर पर, पावर बैंक थोड़ा गर्म हो सकता है, लेकिन यदि इसका तापमान इतना बढ़ जाए कि आप उसे छू भी न सकें, तो इसे तुरंत चार्ज से निकाल लें. यह ओवरहीटिंग का संकेत हो सकता है, जो बाद में बड़े हादसे का कारण बन सकता है.

चार्जिंग में रुकावट या आउटपुट में दिक्कत 

यदि आपका पावर बैंक बार-बार चार्जिंग बंद कर रहा है या चार्जिंग बहुत धीमी हो रही है, तो यह संकेत है कि इसकी सर्किटरी खराब हो गई है. खराब सर्किटरी से स्पार्किंग हो सकती है, जो आगे चलकर ओवरलोडिंग का कारण बन सकती है. इसे तुरंत बंद करके किसी विशेषज्ञ से चेक कराना चाहिए.

बदबू या धुआं 

जब पावर बैंक से जलने जैसी गंध आए या हल्का धुआं निकलता दिखाई दे, तो यह एक गंभीर समस्या का संकेत है. यह स्थिति शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग की हो सकती है, जो किसी भी समय विस्फोट का कारण बन सकती है. ऐसे में पावर बैंक का उपयोग बंद कर दें और इसे एक सुरक्षित स्थान पर रख दें.

फ्लिकर करती लाइट्स 

अगर चार्जिंग के दौरान आपके पावर बैंक की लाइट्स जलती-बुझती हैं या पूरी तरह से बंद हो जाती हैं, तो यह पावर बैंक के सर्किट में खराबी का संकेत हो सकता है. यह पावर बैंक के अंदर किसी प्रकार के इलेक्ट्रिकल इश्यू की ओर इशारा करता है. ऐसे में इसे किसी विशेषज्ञ के पास ले जाना जरूरी है.

अगर पावर बैंक में ये संकेत दिखें तो क्या करें?

अगर ऊपर बताए गए किसी भी संकेत को आप पावर बैंक में देखते हैं, तो उसे तुरंत बंद कर दें और चार्जिंग से अलग कर लें. पावर बैंक को ठंडी और सूखी जगह पर रखें, ताकि यह और अधिक नुकसान न कर सके. कभी भी इसे शॉक या झटका न दें, क्योंकि इससे हादसा बढ़ सकता है. सबसे सुरक्षित तरीका यह है कि आप इसे किसी ई-वेस्ट सेंटर में जाकर सुरक्षित तरीके से डिस्पोज़ करें.

ये भी पढ़ें: कह दीजिए BYE- BYE! फेसबुक से जल्द गायब हो जाएगा लाइक बटन; जानें कब से होगा ये बदलाव