IND VS AFG: यादगार बन गया भारत-अफगानिस्तान का टी20 मैच, बने ये 10 महारिकॉर्ड

IND VS AFG: यादगार बन गया भारत-अफगानिस्तान का टी20 मैच, बने ये 10 महारिकॉर्ड

 नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच ( India vs Afghanistan 3rd T20) ऐतिहासिक और यादगार बन गया. इस मैच में  भारतीय टीम ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्‍तान को मात दी और सीरीज में मेहमान टीम का 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया।

फैंस शायद ही कभी भूल पाएंगे ये मैच 

एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर खेला गया यग मुकाबला क्रिकेट फैंस शायद ही कभी भूल पाएंगे. भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड शतक हो, रिंकू सिंह का तूफानी बल्ला हो या फिर चाहे पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच में दो सुपर ओवर खेलना हो. ये मैच फैंस के जहन में हमेशा के लिए याद बनकर रहेगी. चलिए जानते हैं इस मुकाबले में बने 10 बड़े कारनामे...

टी20 इंटरनेशनल मैच में 10 बड़े कारनामे...

1. टी20 इंटरनेशनल में पहली बार ऐसा हुआ कि नतीजा दो सुपर ओवर में निकला. 
2. यह टी20 इंटरनेशनल प्रारूप का दूसरा सबसे हाई स्‍कोरिंग टाई मैच रहा. भारत और अफगानिस्‍तान ने मिलकर 424 रन बनाए.
3.  रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा शतक जमाने वाले बल्‍लेबाज बने.
4.  रोहित शर्मा के पांच में से तीन टी20 इंटरनेशनल शतक भारत की कप्‍तानी करते हुए लगे.
5.  भारत ने नेपाल का रिकॉर्ड तोड़ा और 58 रन बनाकर टी20 मैच के 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्‍यादा रन बटोरे 
6.  रोहित शर्मा और रिंकू सिंह एक ओवर में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के रिकॉर्ड में संयुक्‍त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं.
7. भारत ने आखिरी पांच ओवर में 103 रन बनाए. भारत टी20 इंटरनेशनल मैच के आखिरी पांच ओवर में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाला दूसरा देश बन गया है.
8. रोहित शर्मा और रिंकू सिंह के बीच 190 रन की साझेदारी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आठवीं सबसे बड़ी साझेदारी बनी.
9.  190 रन की साझेदारी रोहित शर्मा और रिंकू सिंह के बीची हुई, जो कि भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी है
10. रिंकू सिंह ने नाबाद 69 रन बनाए जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर-6 या निचले क्रम पर सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर है.