कप्तान रोहित शर्मा के शतक के दम पर भारत ने टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान को 213 रन का टारगेट दिया था. जवाब में अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर बनाए 212 रन बनाकर मैच बराबर कर लिया. अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने 50, इब्राहिम जादरान 50 और गुलबदिन ने 55 रन की पारी खेली.
सुपर ओवर
इसके बाद सुपर ओवर हुआ
सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने पहली गेंद पर 1 रन के साथ रन-आउट के रूप में 1 विकेट खोया उसके बाद नबी और गुराबाज ने मिलकर 16 रन बनाए
और अब भारत को जीत के लिए सुपर ओवर में 17 रन चाहिए थे.
भारत की ओर से सुपर ओवर में यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा आए.
पहली गेंद रोहित- 1 रन
दूसरी गेंद यशस्वी- 1रन
तीसरी गेंद रोहित- 6 रन
चौथी गेंद रोहित- 6 रन
पांचवी गेंद रोहित- 1 रन
छठी गेंद यशस्वी- 1 रन
और इस तरह 16 रन के साथ सुपर ओवर भी बराबर हो गया और फिर एक और सुपर ओवर हुआ लेकिन अब भारत पहले बल्लेबाजी करने आया.
पहली गेंद रोहित - 6
दूसरी गेंद रोहित - 4
तीसरी गेंद रोहित - 1
चौथी गेंद रिंकू - आउट
पांचवी गेंद संजू - रोहित रन आउट
सुपर ओवर में 2 विकेट गिरने पर ओवर खत्म कर दिया जाता है और इस तरह से अब अफगानिस्तान को जीतने के लिए दूसरे सुपर ओवर में 12 रन चाहिए.
अफगानिस्तान की ओर से नबी और गुरबाज आए और पहली गेंद पर रवि बिश्नोई की पहली गेंद पर नबी कैच आउट हो गए. इसके बाद तीसरी गेंद पर गुरबाज भी आउट हो गए और 2 विकेट गिरने के बाद ओवर को खत्म कर दिया गया और दूसरे सुपर ओवर में भारत 10 रन से जीत गया.
इससे पहले, भारत ने बेंगलुरु में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 212 रन बनाए. रोहित ने नाबाद 69 बॉल पर 121 रन की पारी खेली. ये रोहित का 5वां टी-20 शतक था. इसके अलावा रोहित टी-20 में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बने. दूसरी ओर रिंकू सिंह ने नाबाद 39 बॉल पर 69 रन बनाए. ये उनके करियर का दूसरा अर्धशतक है.
एक समय भारतीय टीम ने 22 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. यहां से रोहित-रिंकू ने 95 बॉल पर 190 रन की नाबाद साझेदारी की और टीम को 212 रन के स्कोर पर पहुंचाया.
गेंदबाजी की बात करें तो भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर को 3, कुलदीप और आवेश को 1-1 विकेट मिला.
रिकॉर्ड्स
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 5 शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने रोहित
बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने रोहित
बतौर कप्तान T20I में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने रोहित
एक मैच में भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने रोहित
रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने मिलकर अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में पांचवें विकेट के लिए 190* रनों की साझेदारी की, जो भारत के लिए फॉर्मेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप रही.
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल के एक ओवर में सबसे ज़्यादा 36 रन बने हैं. सबसे पहले 36 रन बनाने का कारनामा बाएं हाथ के पूर्व दिग्गज युवराज सिंह ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था. अब रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने मिलकर इस कारनामे को अंजाम दिया.