नई दिल्ली, भारत 24 डिजिटल डेस्क: भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के समापन के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर ने (Dean Elgar) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया. इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि विराट कोहली ने एक टेस्ट मैच के दौरान उनके ऊपर थूका था .एबी डिविलियर्स के कहने पर दो साल बाद माफी मांगी थी.
एल्गर की कोहली से वो पहली मुलाकात
एल्गर ने यूट्यूब चैनल Betway South Africa पर विराट कोहली के साथ 2015 में हुई अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए बड़ा खुलासा किया है. एल्गर ने कहा, 'उस दौरे पर पिच को लेकर वहां मजाक बनाया जा रहा था. तब मैं बल्लेबाजी करने आया. मैं अश्विन के खिलाफ अपनी लय बनाए रखना चाहता था और जेजा (रवींद्र जडेजा) और कोहली ने मुझ पर थूका. तब मैंने उनसे कहा कि अगर तुम ऐसा करते हो, तो मैं तुम्हें इस बल्ले से मरूंगा.'
2 साल बाद कोहली ने मांगी माफी
एल्गर ने बताया कि तब दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज भी हुई थी. उन्होंने कहा हम भारत में थे इसलिए थोड़ा सतर्क रहना था. हालांकि एल्गर ने यह भी खुलासा किया कि भारतीय टीम ने 2017-18 में साउथ अफ्रीका का दौरा किया था, तब ड्रिंक्स के दौरान कोहली ने उनसे माफी भी मांगी थी. बता दें कि भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है.