अयोध्या, भारत 24 डिजिटल डेस्क: अयोध्या में रामलला के दर्शन (Ayodhya Ram Mandir) के लिए भारी भीड़ देखी जा रही है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन के लिए आ रहे हैं. इस बीच राम मंदिर में वीआईपी व वीवीआईपी दर्शनार्थियों के आने और जाने के लिए तीन अलग द्वार खोले जाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बैठक करके इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
VVIP के लिए बनेंगे गेट
सीएम योगी आदित्यनाथ ने की प्राथमिकता देशभर से अयोध्या आ रहे आम रामभक्तों को दर्शन कराने पर रहा. इसीलिए सोमवार को सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों और रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और वीआईपी और वीवीआईपी के प्रवेश और निकासी की अलग से व्यवस्था करने के निर्देश दिए. इसके लिए रामजन्मभूमि के गेट नंबर 10 और 11 के साथ एक अन्य वीआईपी गेट को उपयोग में लाया जाएगा. ऐसे में भीड़ बढ़ने की स्थिति में भी आम श्रद्धालुओं की आवाजाही में कोई व्यवधान नहीं होगा.
सीएम ने दिए ये निर्देश
- जन्मभूमि पथ पर पैदल चलने के लिए कारपेट बिछाया जाए.
- बुजुर्गों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था हो.
- जगह-जगह पीने का पानी उपलब्ध कराया जाए
- भक्तों को बहुत दूर से रामलला के दर्शन न करने पड़ें.
- सभी को जितना हो सके, उतना करीब से दर्शन कराया जाए.
- कॉरिडोर के सभी पथों पर अनधिकृत वाहन न खड़ा होने पाएं
- नो व्हीकल जोन बनाए जाएं.
- कहीं पर भी अतिक्रमण की गुंजाइश न रहे.