नई दिल्ली: स्किलहब ऑनलाइन गेम्स फेडरेशन (SOGF) द्वारा आयोजित ग्रैंडमास्टर्स सीरीज़ चैंपियनशिप का भव्य समापन बुधवार देर शाम गुरुग्राम के हयात रीजेंसी में हुआ. इस समापन समारोह में दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव और विश्व रैपिड शतरंज चैंपियन कोनेरू हम्पी की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया.
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में देशभर से 1.5 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में शतरंज, दृष्टिबाधितों के लिए शतरंज और रम्मी जैसे स्किल-बेस्ड खेलों में बेहतरीन टैलेंट देखने को मिला.
प्रमुख वक्तव्यों और उपस्थिति
समारोह में बोलते हुए कपिल देव ने कहा, “शतरंज और रम्मी जैसे खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मानसिक व्यायाम हैं. ये स्मृति को बेहतर बनाते हैं, तनाव को कम करते हैं और मानसिक लचीलापन बढ़ाते हैं.”
कोनेरू हम्पी, जो वर्तमान में विश्व रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं, ने कहा,, “भारत शतरंज में एक स्वर्ण युग देख रहा है. गुकेश जैसे विश्व चैंपियन और कई टॉप खिलाड़ियों के साथ हमारा भविष्य उज्जवल है.”
इस अवसर पर हरियाणा खेल मंत्री गौरव गौतम, कुश्ती कोच सतपाल सिंह, हॉकी दिग्गज अशोक ध्यानचंद, और इंटरनेशनल माइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के CEO जिओफ्री बॉर्ग भी मौजूद रहे.
SOGF की दूरदृष्टि
SOGF के संस्थापक नंदन कुमार झा ने कहा, “इस चैंपियनशिप से यह स्पष्ट होता है कि भारत में माइंड स्पोर्ट्स को लेकर रुचि तेज़ी से बढ़ रही है. जेनरेशन Z और डिजिटल बदलाव के चलते 2020 से 2023 के बीच ई-स्पोर्ट्स में 733% खिलाड़ियों और 108% टीमों की वृद्धि दर्ज की गई है.”
SOGF के आयोजन ‘फिजिटल’ (फिजिकल डिजिटल) फॉर्मेट को अपनाकर स्किल-बेस्ड खेलों को ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. 2030 तक भारत का खेल बाज़ार 130 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जिसमें माइंड स्पोर्ट्स की भूमिका अहम होती जा रही है.
विजेताओं की सूची
इंडियन चेस मास्टर्स (पुरुष वर्ग):
विजेता: मित्रभा गुहा
प्रथम उपविजेता: नमितबीर सिंह वालिया
द्वितीय उपविजेता: गोपाल कृष्ण माहेश्वरी
इंडियन चेस मास्टर्स (महिला वर्ग):
विजेता: शुभी गुप्ता
प्रथम उपविजेता: साची जैन
द्वितीय उपविजेता: दिया चौधरी
दृष्टिबाधित शतरंज (ईस्ट ज़ोन):
विजेता: सौंदर्य कुमार प्रधान
प्रथम उपविजेता: सौगाता चौधरी
द्वितीय उपविजेता: पत्रा शुभेंदु कुमार
दृष्टिबाधित शतरंज (नॉर्थ ज़ोन):
विजेता: सत्य
प्रथम उपविजेता: सौमेंद्र
द्वितीय उपविजेता: मयंक
इंडियन रम्मी ग्रैंडमास्टर (नॉर्थ और ईस्ट ज़ोन):
विजेता: राकेश कुमार
प्रथम उपविजेता: सचिन
द्वितीय उपविजेता: रवि कुमार
ये भी पढ़ें- नौसेना ने वॉरशिप को अलर्ट पर रखा, अरब सागर में एंटी एयरक्राफ्ट और एंटी शिप फायरिंग की प्रैक्टिस की