शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना ने डाला ऐसा VIDEO, लोगों ने कहा- पलाश की फील्डिंग सेट है

Smriti and Palash: कई महीनों से चली आ रही चर्चाओं, सोशल मीडिया अटकलों और खामोश अफवाहों के बीच आखिरकार भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने वह फैसला ले लिया है, जिसकी उम्मीद उनके फैंस लंबे समय से कर रहे थे.

Smriti Posted a video after marriage broke with palash
Image Source: Social Media

Smriti and Palash: कई महीनों से चली आ रही चर्चाओं, सोशल मीडिया अटकलों और खामोश अफवाहों के बीच आखिरकार भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने वह फैसला ले लिया है, जिसकी उम्मीद उनके फैंस लंबे समय से कर रहे थे. सिंगर और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ उनकी होने वाली शादी अब आधिकारिक रूप से रद्द हो चुकी है. दोनों की शादी 23 नवंबर को सांगली में होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही रिश्ता टूट गया.

शादी टूटने की वजह दोनों ने सार्वजनिक नहीं की, मगर सोशल मीडिया पर फैंस का दावा है कि यह कदम “बेवफाई” की खबरों के चलते उठाया गया. कुछ भी हो, लेकिन इस पूरे प्रकरण पर स्मृति की चुप्पी अब एक खास पोस्ट के रूप में टूटी है.

तस्वीरों में नहीं, एक कैप्शन में दिखा स्मृति का दर्द

शादी रद्द होने के बाद स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली वजहन प्रतिक्रिया साझा की और वह भी किसी बयान के रूप में नहीं, बल्कि एक वीडियो और एक संदेश के जरिए. वीडियो एक मोबाइल फोन ब्रांड के विज्ञापन का था, लेकिन कैप्शन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. स्मृति ने लिखा मेरे लिए, शांति का मतलब मौन नहीं है… बल्कि कंट्रोल है. सतह पर यह एक साधारण लाइन लग सकती है, लेकिन फैंस ने इसे उनके हालिया व्यक्तिगत संघर्ष से जोड़ लिया. पोस्ट में उन्होंने कहीं भी पलाश का नाम नहीं लिया, लेकिन कमेंट सेक्शन यह साफ कर रहा है कि लोग इस संदेश को उनकी टूटती रिश्ते की कहानी का हिस्सा मान रहे हैं.

हमारी चैंपियन और मजबूती से उभरेगी

जैसे ही वीडियो पोस्ट हुआ, फैंस ने स्मृति को सपोर्ट की बाढ़ से भर दिया. कमेंट सेक्शन में लोग उनकी हिम्मत, निर्णय और मजबूत व्यक्तित्व की सराहना कर रहे हैं. फैंस के संदेश कुछ ऐसे रहे. मेरी क्वीन वापस आ गई है. स्मृति ने अपने स्टाइल में पलाश का पूरा गेम खत्म कर दिया. जल्दी से सच बता दो—पलाश ने चीट किया है तो एक्सपोज करो. अब पलाश की फील्डिंग सेट है. लेकिन बल्लेबाज़ तो आउट हो चुका है. इन कमेंट्स से साफ है कि जनता स्मृति के साथ खड़ी है और उन्हें इस हालात से निकलते हुए और भी मजबूत देखना चाहती है.

रिश्ता टूटा… लेकिन स्मृति की फोकस नहीं

शादी टूटने के बाद भी स्मृति पूरी तरह शांत, संयमित और पेशेवर दिख रही हैं. उनका यह पोस्ट न सिर्फ एक विज्ञापन का हिस्सा था, बल्कि एक संदेश भी—कि वह टूट नहीं रहीं, बल्कि नियंत्रण और संतुलन के साथ आगे बढ़ रही हैं. क्रिकेट जगत और उनके प्रशंसकों के लिए स्मृति सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि हिम्मत और आत्म-सम्मान की मिसाल हैं. और इस फैसले के बाद, शायद और भी ज्यादा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 auction: ऑक्शन लिस्ट में बड़े बदलाव, BCCI ने सुधारी अपनी गलती, इन खिलाड़ियों को अब किया शामिल