IPL 2026 auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ी सूची में बड़ा बदलाव कर दिया है. मंगलवार शाम बोर्ड ने घोषणा की कि पहले जारी की गई लिस्ट को अपडेट करते हुए नौ और खिलाड़ियों के नाम जोड़े गए हैं. अगले हफ्ते अबू धाबी में होने वाली इस मिनी ऑक्शन के लिए अब कुल 359 खिलाड़ी उपलब्ध होंगे.
सुबह BCCI ने 1300 से अधिक रजिस्ट्रेशनों में से छांटकर 350 खिलाड़ियों की सूची साझा की थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद संशोधित सूची जारी कर दी गई.
आईपीएल विजेता स्वस्तिक चिकारा समेत 9 नए नाम शामिल
नए जोड़े गए खिलाड़ियों में सबसे चर्चित नाम हैं स्वस्तिक चिकारा, जिन्हें हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिलीज किया था. विराट कोहली के साथ उनके मस्ती भरे वीडियो पूरे सीजन चर्चा में रहे थे. इसके अलावा मलेशिया के विरनदीप सिंह इस नीलामी में शामिल होने वाले एसोसिएट देशों के अकेले खिलाड़ी हैं.
सूची में शामिल अन्य सात खिलाड़ी
नीलामी में सिर्फ 77 खिलाड़ियों को मिलेगा नया कॉन्ट्रैक्ट
अंतिम लिस्ट में 359 खिलाड़ियों में से 247 भारतीय और 112 विदेशी हैं.लेकिन बोली केवल 77 स्लॉट्स के लिए लगेगी, जिनमें से 31 जगह विदेशी खिलाड़ियों की होगी.
फ्रैंचाइजियों के पर्स की बात करें तो:
कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे मजबूत स्थिति में है, 64.30 करोड़ रुपये के साथ, और उनके पास 13 स्थान खाली हैं.चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.4 करोड़ रुपये का पर्स है और वे 9 खिलाड़ियों को चुन सकते हैं. नीलामी में सीमित स्लॉट्स और भरपूर खिलाड़ियों की मौजूदगी इसे और रोमांचक बनाएगी.
निकिल चौधरी की गलत कैटेगरी को ठीक किया गया
संशोधित लिस्ट में एक और अहम बदलाव किया गया है. दिल्ली के निकिल चौधरी, जिन्होंने कभी पंजाब के लिए अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह और शुभमन गिल के साथ घरेलू क्रिकेट खेला था, गलती से भारतीय खिलाड़ी के तौर पर वर्गीकृत कर दिए गए थे. कोविड अवधि में ऑस्ट्रेलिया जाकर फंसने के बाद उन्होंने वहीं अपना क्रिकेट करियर नया रूप दिया. वे हाल ही में तस्मानिया की ओर से शैफील्ड शील्ड में शतक लगाने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी बने. साथ ही वे कई विदेशी टी20 और व्हाइट-बॉल लीग्स का हिस्सा भी रहे हैं, जिनमें ग्लोबल सुपर लीग, मैक्स60 कैरेबियन और अबू धाबी T10 शामिल हैं. मंगलवार को जारी अपडेटेड सूची में BCCI ने उनकी कैटेगरी की गलती को सुधारते हुए उन्हें विदेशी खिलाड़ी के रूप में दर्ज किया.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: हार्दिक पंड्या के नाम जुड़ा एक और कारनामा, पोलार्ड और केएल राहुल को पछाड़ा