अब कैसी है स्मृति मंधाना के पिता की तबियत? अस्पताल से मिला डिस्चार्ज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना की शादी इन दिनों सुर्खियों का सबसे बड़ा विषय बनी हुई है. क्रिकेट जगत से लेकर संगीत जगत तक हर कोई उनकी और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी का इंतज़ार कर रहा था. 

smriti mandhana Fathers health update wedding stopped discharged from hospital
Image Source: Social Media

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना की शादी इन दिनों सुर्खियों का सबसे बड़ा विषय बनी हुई है. क्रिकेट जगत से लेकर संगीत जगत तक हर कोई उनकी और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी का इंतज़ार कर रहा था. 

लेकिन 23 नवंबर को होने वाली यह शाही शादी अचानक टल गई. वजह दोहरी थी—स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ना और पलाश का भी अस्पताल में भर्ती होना.अब स्थिति थोड़ी संभली है, लेकिन शादी की नई तारीख को लेकर अभी भी रहस्य बरकरार है.

पिता को अस्पताल से मिली छुट्टी, परिवार ने ली राहत की सांस

25 नवंबर की सुबह स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को सांगली स्थित सर्वहित अस्पताल से डिस्चार्ज दे दिया गया. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है और खतरे की कोई बात नहीं है.डॉक्टरों ने उनकी एंजियोग्राफी भी की, जिसमें कोई ब्लॉकेज नहीं मिला, जिससे मंधाना परिवार की चिंता काफी कम हो गई है. शादी टलने के बाद अब यह पहला सकारात्मक अपडेट है जिसने प्रशंसकों को भी राहत दी है.

शादी की नई तारीख को लेकर उत्सुकता

अब बड़ा सवाल यह है कि शादी कब होगी?पिता की तबीयत सुधरने के बाद उम्मीदें बढ़ गई हैं कि जल्द ही नई डेट पर फैसला हो सकता है. लेकिन अभी तक न मंधाना परिवार और न ही मुच्छल परिवार ने शादी की अगली तारीख को लेकर कोई जानकारी दी है.दोनों परिवारों के करीबी लोग भी फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं, जिसके कारण फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ती जा रही है.

23 नवंबर को क्या हुआ था?

23 नवंबर की सुबह सब कुछ सामान्य था—घर सज चुका था, मंडप तैयार था और मेहमानों का आना शुरू हो चुका था. तभी अचानक नाश्ते के दौरान स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ गई. शुरुआत में यह मामूली लगा, लेकिन कुछ ही मिनटों में स्थिति गंभीर हो गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा. स्मृति की मैनेजमेंट टीम के सदस्य तुहिन मिश्रा ने बताया कि उसी समय पलाश मुच्छल को भी गॉल ब्लैडर से जुड़ी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. 

दोनों ओर से आई इस आपात स्थिति के कारण शादी को टालने का फैसला लेना पड़ा.अब जबकि स्मृति के पिता स्वस्थ होकर घर आ चुके हैं, निगाहें पलाश मुच्छल के स्वास्थ्य और दोनों परिवारों की घोषणा पर टिकी हुई हैं. शादी की नई तारीख कब तय होगी, यह फिलहाल किसी को नहीं पता, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि जल्दी ही खुशखबरी सामने आ सकती है.

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए रोहित शर्मा को मिली अहम जिम्मेदारी, ICC चेयरमैन जय शाह ने किया बड़ा ऐलान