Rohit Sharma Brand Ambassador: भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक नई भूमिका में कदम रखा है. 2024 में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद, अब उन्हें आईसीसी ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. रोहित शर्मा को 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है. यह घोषणा आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने उस समय की, जब उन्होंने इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान किया था. गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने 2024 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन अब वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर के रूप में वापसी कर रहे हैं.
रोहित शर्मा का ऐतिहासिक कदम
रोहित शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एंबेसडर बनना एक ऐतिहासिक पल है. वे पहले ऐसे क्रिकेटर हैं जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए इस बड़े टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर बने हैं. हालांकि रोहित शर्मा ने टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह अभी भी वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं और भारतीय टीम के अहम सदस्य हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की अद्वितीय सफलता
टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है. इस टूर्नामेंट में न केवल उन्होंने बतौर खिलाड़ी बल्कि बतौर कप्तान भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. रोहित शर्मा ने भारत को दो बार टी20 वर्ल्ड कप जिताया, पहला 2007 में और फिर 2024 में. टी20 वर्ल्ड कप में रोहित ने कुल 44 पारियों में 1220 रन बनाये, जो विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा हैं. इसके अलावा, उन्होंने इस टूर्नामेंट में 12 अर्धशतक भी लगाए.
A two-time @t20worldcup champion, a record-setter across T20 World Cups and now the tournament ambassador for ICC Men's #T20WorldCup 2026 🤩
— ICC (@ICC) November 25, 2025
The one and only 𝑯𝑰𝑻𝑴𝑨𝑵 Rohit Sharma 😎 pic.twitter.com/iAoBJKoAC0
रोहित की कप्तानी में भारत की ऐतिहासिक जीत
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफलता प्राप्त की. इस जीत ने न केवल रोहित शर्मा को एक महान कप्तान के रूप में स्थापित किया, बल्कि उनकी कप्तानी में भारत ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. रोहित का यह योगदान भारतीय क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा.
ब्रांड एंबेसडर बनने पर रोहित ने क्या कहा?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि ये उनके लिए सम्मान की बात है. रोहित ने कहा, ‘मेरे लिए ये बहुत बड़ा सम्मान है. खेलते हुए क्रिकेट में किसी को भी एंबेसडर नहीं बनाया गया. उम्मीद है कि पिछले साल जैसा ही जादू बिखेर पाऊंगा. आईसीसी ट्रॉफी जीतना बहुत बड़ी चुनौती है. मैंने खुद इसका अनुभव किया है. क्रिकेट में 18 साल पूरे कर लिए हैं. करियर की शुरुआत में दो आईसीसी ट्रॉफी जीतीं और फिर पिछले कुछ सालों में कुछ और. लेकिन हमें याद है कि बीच के सालों में एक टीम और मैनेजमेंट के तौर पर हम आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए कितने बेताब थे.’
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: भारत-श्रीलंका की धरती पर क्रिकेट का महासमर, शेड्यूल जारी होते ही बढ़ा रोमांच