Gold Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. बीते दिन आई बड़ी गिरावट के बाद शुक्रवार, 20 मार्च को दोनों की कीमतों में अच्छी रिकवरी हुई है. करीब 3 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ बाजार फिर से संभलता दिख रहा है.
ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण निवेशकों ने फिर से सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में चुना है. ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले ताजा रेट जरूर जान लें.
MCX पर फिर चढ़े सोने-चांदी के दाम
Multi Commodity Exchange of India के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोने और चांदी दोनों की कीमतों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है. 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना करीब ₹3,151 की तेजी के साथ ₹1,48,105 पर ट्रेड कर रहा है. सुबह के समय इसने ₹1,48,302 का हाई भी छुआ.
वहीं चांदी में इससे भी ज्यादा उछाल देखने को मिला है. 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी करीब ₹7,937 बढ़कर ₹2,39,397 तक पहुंच गई है. इससे साफ है कि बाजार में एक बार फिर खरीदारी बढ़ी है.
अलग-अलग शहरों में सोने के दाम
देश के बड़े शहरों में आज सोने के दाम थोड़े अलग-अलग हैं, लेकिन हर जगह तेजी देखने को मिल रही है. दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1,50,420 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,37,890 के आसपास मिल रहा है.
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹1,50,270 और 22 कैरेट ₹1,37,740 पर बिक रहा है. बेंगलुरु और हैदराबाद में भी कीमतें लगभग मुंबई के बराबर ही हैं. चेन्नई में सोना सबसे महंगा है, जहां 24 कैरेट की कीमत ₹1,51,630 और 22 कैरेट ₹1,38,990 तक पहुंच गई है.
चांदी के ताजा रेट
आज चांदी खरीदना थोड़ा महंगा हो सकता है. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 1 किलो चांदी का भाव करीब ₹2,59,900 है. वहीं चेन्नई में इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है और यहां 1 किलो चांदी ₹2,64,900 तक पहुंच गई है.
रिकॉर्ड हाई से अभी भी सस्ता
हालांकि आज कीमतों में तेजी आई है, लेकिन अगर पुराने रिकॉर्ड से तुलना करें तो सोना और चांदी अभी भी सस्ते माने जा रहे हैं. सोना अपने करीब ₹1,83,000 के ऑल टाइम हाई से काफी नीचे है और अभी लगभग ₹1,48,000 के आसपास ट्रेड कर रहा है.
इसी तरह चांदी भी अपने करीब ₹4,20,000 के रिकॉर्ड स्तर से काफी गिर चुकी है और अभी ₹2,39,000 के आसपास है. इस हिसाब से लंबे समय के निवेशकों के लिए यह अभी भी एक अच्छा मौका माना जा रहा है.
आगे क्या रह सकता है ट्रेंड
एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने के लिए ₹1,50,000 से ₹1,52,000 का स्तर काफी अहम है. जब तक कीमत इस स्तर के ऊपर टिकती नहीं है, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.
ये भी पढ़ें- Zomato से ऑर्डर करना पड़ेगा मंहगा, कंपनी ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस; जानें आपकी जेब पर कितना होगा असर