6, 6, 6, 6, 6, 6... SA20 लीग में शेरफेन रडरफोर्ड ने उड़ाया गर्दा, महज 15 गेंदों में ठोक दिए 47 रन

MI Cape Town Vs Proteas Capital In SA20: दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग में 31 दिसंबर 2025 को एक शानदार मुकाबला देखने को मिला. प्रोटियाज कैपिटल्स और एमआई केप टाउन के बीच खेले गए इस मैच में शेरफेन रदरफोर्ड और डेवाल्ड ब्रेविस ने बल्ले से ऐसा धमाल मचाया कि मैच की तस्वीर ही बदल दी.

Sherfane Rutherford blasted 47 runs off just 15 balls including six sixes in six balls
Image Source: Social Media

MI Cape Town Vs Proteas Capital In SA20: दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग में 31 दिसंबर 2025 को एक शानदार मुकाबला देखने को मिला. प्रोटियाज कैपिटल्स और एमआई केप टाउन के बीच खेले गए इस मैच में शेरफेन रदरफोर्ड और डेवाल्ड ब्रेविस ने बल्ले से ऐसा धमाल मचाया कि मैच की तस्वीर ही बदल दी. इन दोनों की नाबाद पारी ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाया और अंत में टीम ने एमआई केप टाउन को 85 रन से हराकर मैच जीत लिया.

रदरफोर्ड और ब्रेविस की तूफानी पारी

इस मैच में रदरफोर्ड और ब्रेविस ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. शेरफेन रदरफोर्ड ने महज 15 गेंदों पर 47 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के शामिल थे. उनके साथी डेवाल्ड ब्रेविस ने भी 276.92 की स्ट्राइक रेट से 13 गेंदों पर 36 रन बनाये, जिसमें 4 छक्के और 1 चौका शामिल था. इस जोड़ी ने मिलकर सिर्फ 28 गेंदों में 83 रन की साझेदारी की, जिसमें 10 छक्के और 1 चौका शामिल था. उनकी इस ताबड़तोड़ पारी ने पूरी मैच का रुख बदल दिया.

लगातार 6 छक्के, गेंदबाजों की हुई धुलाई

रदरफोर्ड और ब्रेविस ने मैच में एक ऐसी रिकॉर्ड-ब्रेकिंग साझेदारी की, जिसमें उन्होंने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए. यह धमाका शुरू हुआ 18वें ओवर की पांचवीं गेंद से, जब ब्रेविस ने कॉर्बिन बॉश को लगातार दो छक्के मारे. फिर रदरफोर्ड ने 19वें ओवर में प्रिटोरियस की चार गेंदों पर चार छक्के जड़ दिए. दोनों की बल्लेबाजी के इस तूफान ने एमआई केप टाउन के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं.

प्रिटोरिया कैपिटल्स की धमाकेदार जीत

रदरफोर्ड और ब्रेविस के तूफान के बाद प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 221 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. एमआई केप टाउन की पूरी टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 135 रन ही बना सकी और मुकाबला 85 रन से हार गई. इस शानदार जीत में रदरफोर्ड और ब्रेविस की भूमिका हीरो जैसी रही, जिन्होंने आखिरी ओवरों में मैच का नतीजा पूरी तरह से बदल दिया. 

ये भी पढ़ें: चोट, दर्द और टूटे हौसले… फिर मैदान पर लौटा ये भारतीय तेज गेंदबाज, बोला– लगा था अब सब खत्म हो गया