Subhendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी है. बांग्लादेश अवामी लीग की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेख हसीना का एक पत्र शेयर किया गया.
इस पत्र में शेख हसीना ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत पर शुभेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि वह अपनी तरफ से और बांग्लादेश की जनता की ओर से शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देती हैं.
दोनों बंगाल के रिश्तों का किया जिक्र
शेख हसीना ने अपने संदेश में भारत और बांग्लादेश के रिश्तों की भी बात की. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से दोस्ती का रिश्ता रहा है और इसमें पश्चिम बंगाल की खास भूमिका रही है.
उन्होंने लिखा कि दोनों बंगाल एक जैसी भाषा, संस्कृति और विरासत से जुड़े हुए हैं. उन्हें भरोसा है कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में यह रिश्ता आने वाले समय में और मजबूत होगा.
Congratulations and Best Wishes from Awami League President Sheikh Hasina to Shri Suvendu Adhikari on Being Elected Chief Minister of West Bengal, India
— Bangladesh Awami League (@albd1971) May 9, 2026
I extend my heartfelt congratulations and warmest wishes to Shri Suvendu Adhikari on behalf of myself personally and the… pic.twitter.com/FXT3jF2i5O
सहयोग और विकास की जताई उम्मीद
अपने पत्र में शेख हसीना ने यह भी कहा कि बांग्लादेश हमेशा पश्चिम बंगाल की शांति और विकास की कामना करता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि शुभेंदु अधिकारी के कार्यकाल में दोनों तरफ आपसी सहयोग बढ़ेगा और लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम किया जाएगा.
शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ. सुबह 11:30 बजे उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ पांच अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली. इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडु और निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं.
समारोह में पहुंचे पीएम मोदी और अमित शाह
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे. पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला.
ये भी पढ़ें- हंता वायरस से दहशत में दुनिया, कैसे शुरू हुआ और अब तक किन देशों में पहुंचा? जानें इसके लक्षण और खतरा